प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement- ED) के प्रतिनिधित्व वाले भारत को ‘एसेट रिकवरी इंटरएजेंसी नेटवर्क एशिया पैसिफिक’ (Asset Recovery Interagency Network Asia Pacific- ARIN-AP) की संचालन समिति में शामिल किया गया है, जिससे उसे संगठन के भीतर निर्णय लेने और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भूमिका प्रदान की गई है।
ARIN-AP के बारे में मुख्य तथ्य
- परिचय: ARIN-AP एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यक्तियों, कंपनियों और परिसंपत्तियों के बारे में सूचना का आदान-प्रदान करने से संबंधित एक बहु-एजेंसी नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य गैर-कानूनी गतिविधियों से प्राप्त आय का पता लगाने के साथ उसकी वसूली को सुविधाजनक बनाना है।
- यह ग्लोबल कैमडेन एसेट रिकवरी इंटर-एजेंसी नेटवर्क (CARIN) का सदस्य है।
- उद्देश्य: अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के ढाँचे के तहत सभी अपराधों पर नज़र बनाए रखना।
- ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय’ (UNODC) और CARIN जैसे अन्य संबंधित संगठनों के साथ एक ठोस अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का निर्माण करना।
- अपराध से होने वाली आय की निगरानी से संबंधित सभी पहलुओं में प्रशिक्षण को सुविधाजनक बनाना और बढ़ावा देना।
- अपराध से प्राप्त आय पर अंकुश लगाकर अपराधियों को अवैध लाभ से वंचित करने के क्रम में सदस्यों के प्रयासों की प्रभावशीलता को बढ़ाना।
- सदस्यता: इसमें 28 सदस्य प्राधिकार और नौ पर्यवेक्षक शामिल हैं जो संपत्ति का पता लगाने, उसे फ्रीज करने और ज़ब्त करने के क्रम में सीमा पार सहयोग को सुविधाजनक बनाते हैं।
- सचिवालय: इसके सचिवालय की भूमिका कोरियाई सर्वोच्च अभियोजक कार्यालय (SPO) द्वारा संभाली जाती है।
परिसंपत्तियों की वसूली (Asset Recovery)
- परिसंपत्तियों की वसूली का आशय अवैध तरीकों से प्राप्त धन का पता लगाने, उसे रोकने, ज़ब्त करने और संबंधित हितधारकों को वापस करने की प्रक्रिया है।
- वर्ष 2003 में “भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय” (UNCAC) को अपनाए जाने के बाद पहली बार अवैध तरीकों से प्राप्त की गई संपत्तियों की वसूली और वापसी को अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक कानून के मूल सिद्धांत के रूप में स्थापित किया गया।
- इससे अंतर्राष्ट्रीय नीति एजेंडे में परिसंपत्ति वसूली को दृढ़तापूर्वक स्थापित किया गया।
CARIN से संबंधित मुख्य बिंदु
- CARIN एक अनौपचारिक नेटवर्क या अंतर-एजेंसी नेटवर्क है जिसका प्रतिनिधित्व प्रत्येक सदस्य राज्य के विधि प्रवर्तन और न्यायिक विशेषज्ञों (जैसे अभियोजक या न्यायाधीश) द्वारा किया जाता है।
- उद्देश्य: इससे संपूर्ण परिसंपत्ति वसूली प्रक्रिया को समर्थन (परिसंपत्ति का पता लगाने से लेकर फ्रीज़िग, ज़ब्ती, प्रबंधन और परिसंपत्ति साझा करने तक) मिलता है।
- सचिवालय: CARIN का स्थायी सचिवालय हेग के यूरोपोल मुख्यालय में स्थित है।
- सदस्यता: वर्तमान में CARIN के 61 पंजीकृत सदस्य प्राधिकार हैं, जिनमें 27 यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ 13 अंतर्राष्ट्रीय संगठन शामिल हैं।
- यह विश्व भर में स्थित अन्य सात क्षेत्रीय परिसंपत्ति पुनर्प्राप्ति अंतर-एजेंसी नेटवर्क (ARIN) से भी संबंधित है।
- वित्तपोषण: इसका वित्तपोषण यूरोपीय संघ द्वारा किया जाता है।
- संरचना और संचार: सदस्य प्रतिनिधियों को “राष्ट्रीय संपर्क बिंदु” के रूप में नामित किया गया है और अंग्रेजी इस नेटवर्क की कार्यकारी भाषा है।
- कार्यप्रणाली: संगठन का संचालन नौ सदस्यों के एक संचालन समूह के साथ चक्रीय वार्षिक अध्यक्षता से होता है।
