- हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस मधुमेह को एक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में लेकर जागरूकता बढ़ाता है।
- विश्व मधुमेह दिवस 2024 का विषय ‘ब्रेकिंग बैरियर्स, ब्रिजिंग गैप्स’ है।
- यह दिवस सर फ्रेडरिक बैंटिंग की जयंती के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है।
- उन्होंने 1922 में चार्ल्स हर्बर्ट बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन हार्मोन की खोज की।
- वर्ष 1991 में, मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व मधुमेह दिवस पहली बार मनाया गया था।
- 2006 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर विश्व मधुमेह दिवस को मान्यता दी।
- भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद – भारत मधुमेह (आईसीएमआर इंडियाएबी) के 2023 में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, भारत में 10.1 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के एक भाग के रूप में मधुमेह से निपटने के लिए सरकार द्वारा कई सक्रिय उपाय शुरू किए गए हैं ।
मधुमेह
- यह एक दीर्घकालिक रोग है, जो तब होता है जब अग्न्याशय पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, या जब शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है।
- इससे रक्त में ग्लूकोज की सांद्रता बढ़ जाती है।
- इंसुलिन एक हार्मोन है जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है।
