Mon. Jun 22nd, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 56 साल बाद गुयाना का दौरा किया, जो भारत और गुयाना के द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की।

10 महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर

  • प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अली के बीच वार्ता के बाद दोनों देशों ने 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों का उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है।

मुख्य क्षेत्र

  • हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons): भारत और गुयाना ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे।
  • डिजिटल भुगतान प्रणाली: भारत का UPI (Unified Payments Interface) गुयाना में लागू किया जाएगा।
  • फार्मा और स्वास्थ्य: गुयाना में जन औषधि केंद्र की स्थापना की जाएगी।
  • कृषि: भारत गुयाना को चावल, गन्ना, मक्का, सोयाबीन जैसी फसलों की खेती बढ़ाने में मदद करेगा।
  • रक्षा: भारत ने गुयाना को दो डॉर्नियर विमान प्रदान किए और गुयाना के सैन्यकर्मियों को प्रशिक्षण और छात्रवृत्तियां देने का आश्वासन दिया।

ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में सहयोग

  • ऊर्जा: मोदी ने कहा कि गुयाना भारत की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • कृषि और खाद्य सुरक्षा: भारत द्वारा भेजे गए बाजरा (Millet) के बीजों से गुयाना और उसके पड़ोसी देशों की खाद्य सुरक्षा में सुधार हुआ।

जलवायु और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

  • दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक संस्थानों में सुधार और ‘क्लाइमेट जस्टिस’ जैसे मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए।

गुयाना में भारत की विकास साझेदारी

  • प्रधानमंत्री ने गुयाना में आधारभूत संरचना, कौशल विकास और डिजिटल परिवर्तन में भारत के योगदान का उल्लेख किया।
  • भारत ने गुयाना की क्षमता निर्माण में योगदान दिया।
  • डिजिटल पेमेंट सिस्टम से दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे।

गुयाना: दक्षिण अमेरिका का एक महत्वपूर्ण देश

  • आधिकारिक नाम: कौपरेटिव रिपब्लिक ऑफ़ गुयाना।
  • दक्षिण अमेरिका के उत्तर-मध्य भाग में स्थित।
  • अमेज़न नदी के उत्तर और ओरिनोको नदी के पूर्व में।
  • ‘गुयाना’ शब्द का ऐतिहासिक उपयोग हॉलैंड के तीन उपनिवेशों (एस्सेक्यूबो, डेमेरारा, और बेरबिस) के लिए किया गया।
  • सबसे पहले पुर्तगालियों ने शासन किया।
  • लगभग 200 वर्षों तक यह क्षेत्र अंग्रेजों के अधीन रहा।

जनसंख्या और जातीय विविधता:

  • 5% लोग भारतीय मूल के हैं।
  • 2% अफ्रीकी मूल के हैं।
  • 7% मिश्रित जाति और 9.6% अन्य जातीय समूहों के लोग हैं।
  • राजधानी और सबसे बड़ा शहर: जॉर्जटाउन।

भारत और गुयाना व्यापार संबंध

2023-24 का व्यापार आंकड़ा:

  • कुल आपसी व्यापार: 97 मिलियन अमेरिकी डॉलर।
  • भारत का गुयाना को निर्यात: 36 मिलियन अमेरिकी डॉलर।

प्रमुख निर्यात वस्तुएं:

  • फार्मास्यूटिकल उत्पाद।
  • चावल और खाद्य उत्पाद।
  • ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल।

ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग:

  • मई 2024 तक, गुयाना 645,000 बैरल कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन कर रहा था।
  • भारत ने हाइड्रोकार्बन सहयोग के लिए 5 साल का समझौता किया।
  • ONGC विदेश: गुयाना के ऑयल और गैस क्षेत्र में निवेश और अवसरों की तलाश में सक्रिय
  • गुयाना को “कैरिबियन का अन्न भंडार“ कहा जाता है।

प्राकृतिक संसाधन:

  • 2 बिलियन बैरल तेल भंडार।
  • 17 ट्रिलियन क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस।

Login

error: Content is protected !!