अर्मेनिया अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में 104वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में आर्मेनिया की पूर्ण सदस्यता 15 नवंबर, 2024 से प्रभावी है और समझौते पर 16 नवंबर, 2023 को येरेवन में हस्ताक्षर किए गए थे।
आईएसए का उद्देश्य सौर वित्त, प्रौद्योगिकियों, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा क्षमता निर्माण की मांग के एकत्रीकरण के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ाना तथा सौर विद्युत उत्पादन की लागत को कम करना है।
संधि-आधारित अंतर्राष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन आईएसए का लक्ष्य सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग के लिए 2030 तक आवश्यक 1000 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश जुटाना है।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की स्थापना भारत और फ्रांस द्वारा की गई थी।
भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से 30 नवंबर 2015 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित सीओपी21 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का शुभारंभ किया था।
आईएसए एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में स्थित है।
आईएसए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने और वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में परिवर्तन के प्रयासों में राष्ट्रों को एकजुट करता है।