Tue. Jun 23rd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 19.10.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. नई दिल्ली में पांचवीं वैश्विक मानक संगोष्ठी (GSS–24) का आयोजन किया गया।
2. यह संगोष्ठी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) द्वारा आयोजित की गई, और इसकी मेजबानी भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने की।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. संयुक्त राष्ट्र महिला रिपोर्ट ने वैश्विक स्तर पर सामाजिक सुरक्षा में लैंगिक असमानताओं को उजागर किया है, जिसके कारण अरबों महिलाएँ और लड़कियाँ गरीबी के दायरे में आ रही हैं।
2. विकास में महिलाओं की भूमिका पर विश्व सर्वेक्षण” रिपोर्ट के अनुसार, 2015 से अब तक हुई प्रगति के बावजूद, कई विकासशील क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा कवरेज में लैंगिक अंतर बढ़ गया है।
3. यह दर्शाता है कि पुरुषों को हाल की उपलब्धियों से अधिक लाभ मिला है, जबकि महिलाओं और लड़कियों को पीछे छोड़ दिया गया है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. शिक्षा मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के भोपाल में दो दिवसीय राज्यों के लिये शिक्षण-अधिगम और परिणाम सुदृढ़ीकरण (Strengthening Teaching-Learning and Results for States (STARS/स्टार्स) ज्ञान साझा कार्यशाला का आयोजन किया।
2. कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को भविष्य के कार्यबल की चुनौतियों के लिये तैयार करता है, जो स्कूल-टू-वर्क परिवर्तन एवं मूल्यांकन प्रणाली को मज़बूत करने पर केंद्रित था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर नियमों में संशोधनों को अधिसूचित किया है।
2. सीबीडीटी ने वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एकत्रित टीसीएस और काटे गए टीडीएस के लिए क्रेडिट का दावा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इन संशोधनों को अधिसूचित किया है।
3. माता-पिता के हाथों नाबालिगों के लिए टीसीएस क्रेडिट का दावा करने में सक्षम बनाने के लिए भी संशोधनों को अधिसूचित किया गया है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सरकार और मेटा द्वारा ‘घोटालों से बचाओ’ अभियान शुरू किया गया है।
2. इसका मुख्य उद्देश्य घोटालों और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे से निपटना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!