Tue. Jun 23rd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 07.10.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इकोमार्क लेबलिंग प्रणाली खाद्य, सौंदर्य प्रसाधन, साबुन और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि श्रेणियों में पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देगी ।
2. इकोमार्क लेबलिंग प्रणाली का उद्देश्य LIFE (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के सिद्धांत के अनुरूप स्थिरता और संसाधन दक्षता को बढ़ावा देना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के परिणाम जारी किए हैं।
2. यह सर्वेक्षण उद्योगों की संरचना, विकास और उनके विभिन्न आर्थिक मापदंडों में बदलाव को समझने में मदद करता है।
3. ASI के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में रोज़गार वर्ष 2021-22 में 1.72 करोड़ से 7.5% बढ़कर वर्ष 2022-23 में 2.84 करोड़ हो गया, जो विगत 12 वर्षों में वृद्धि की उच्चतम दर है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राष्ट्रीय जैवविविधता रणनीति और कार्य योजना (NBSAP) ट्रैकर ने यह जानकारी प्रदान की है कि केवल 20% राष्ट्र COP16 से पहले अपनी जैवविविधता प्रतिबद्धताओं को पूरा कर पाए हैं।
2. राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति एवं कार्ययोजना (NBSAP) ट्रैकर, वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा विकसित एक नया मापक है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
2. उन्होंने कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।
3. उन्होंने ठाणे में 12,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत 700 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार रखने वाला चौथा देश बन गया है।
2. चीन, जापान और स्विट्जरलैंड अन्य देश हैं जिनके पास 700 बिलियन डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!