Wed. Jun 24th, 2026

दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। यह सम्मान उनके काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया है। उनकी किताबों में ‘द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स शामिल हैं।  हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली एशियाई महिला हैं । वह पूर्व राष्ट्रपति किम डे-जंग के बाद नोबेल पुरस्कार जीतने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई हैं। राष्ट्रपति किम डे-जंग को 2000 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।हान कांग को 10 दिसंबर 2024 को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्टॉकहोम, स्वीडन में एक समारोह में 11 मिलियन क्रोनर का पुरस्कार प्राप्त होगा ।

नोबेल पुरस्कार विजेता हान कांग

  • 2016 के अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार हान कांग को स्वीडिश अकादमी द्वारा “उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए चुना गया, जो ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है।”
  • कोरियाई भाषा में लिखने वाली 53 वर्षीय हान कांग की पहली कविताएं 1993 में एक पत्रिका में प्रकाशित हुईं तथा उनका पहला लघु कहानी संग्रह 1995 में प्रकाशित हुआ।
  • उनके उपन्यास ‘ द वेजिटेरियन’ ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई और 2016 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला।
  • उनकी महत्वपूर्ण कृतियों में योर कोल्ड हैंड्स, ग्रीक लेसन्स, ह्यूमन एक्ट्स, द व्हाइट बुक आदि शामिल हैं।

महिला साहित्य पुरस्कार विजेता

  • हान कांग साहित्य में नोबेल पुरस्कार पाने वाली 18वीं महिला हैं।
  • साहित्य पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला 1909 में स्वीडन की सेल्मा लेजरलोफ थीं।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार

  • नोबेल फाउंडेशन ने अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार 1900 में साहित्य में नोबेल पुरस्कार की स्थापना की और पहला पुरस्कार 1901 में दिया गया।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति 1901 में फ्रांस के सुली प्रुधोमे थे।
  • वर्ष 2023 का पुरस्कार नॉर्वे के जॉन ओलाव फॉसे को दिया गया।
  • 1901 से 2024 के बीच साहित्य का नोबेल पुरस्कार 121 व्यक्तियों को 117 बार प्रदान किया गया है।

साहित्य में भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता

  • रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य में नोबेल पुरस्कार (1913) पाने वाले पहले एशियाई और भारतीय थे। वे यह पुरस्कार पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

Login

error: Content is protected !!