Skip to content
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच और राष्ट्रीयकृत बैंकों में मुख्य महाप्रबंधक पद के सृजन को मंजूरी दी।
- इन बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और यूको बैंक शामिल हैं।
- वित्त मंत्री ने उन बैंकों में सीजीएम की मौजूदा संख्या में वृद्धि को भी मंजूरी दी है, जिनमें पहले से ही ये पद मौजूद हैं।
- 11 राष्ट्रीयकृत बैंकों में सीजीएम पदों की संख्या 80 से बढ़ाकर 144 कर दी गई है।
- बैंकों के व्यवसायिक ढांचे के आधार पर पदों की संख्या में संशोधन किया गया है, जिसमें प्रत्येक चार महाप्रबंधकों के लिए एक सीजीएम का अनुपात है।
- यह कदम विभिन्न बैंकों से प्राप्त हो रही मांगों और व्यवसाय में पर्याप्त वृद्धि के कारण उठाया गया है।
error: Content is protected !!