Sun. Jun 21st, 2026
  • 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन ओडिशा द्वारा 8 से 10 जनवरी, 2025 तक भुवनेश्वर में किया जाएगा।
  • इस संबंध में केंद्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंजूरी दे दी है।
  • इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
  • प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है।
  • प्रवासी भारतीय दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 9 जनवरी, 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत आगमन की याद में मनाया जाता है।
  • भारत वर्ष 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस मना रहा है, ताकि देश के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को याद किया जा सके।
  • वर्ष 2003 से 2015 तक, प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन हर साल आयोजित किया जाता था। वर्ष 2015 के बाद, इसका स्वरूप बदलकर दो साल में एक बार कर दिया गया।
  • वर्ष 2023 में 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया गया था।

Login

error: Content is protected !!