17वां शहरी मोबिलिटी भारत सम्मेलन और प्रदर्शनी गांधीनगर में शुरू हुई।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस सम्मेलन में केन्द्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं नीति निर्माताओं तथा शहरी परिवहन के विशेषज्ञों सहित 3000 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
सम्मेलन शहरी मोबिलिटी समाधानों के मानकीकरण और शहरी गतिशीलता के विभिन्न तरीकों के एकीकरण पर केंद्रित होगा।