Skip to content
- पिछले दो वर्षों में पहली बार औद्योगिक उत्पादन में कमी आई है।
- इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) द्वारा मापे जाने वाले भारत के फैक्ट्री आउटपुट में दो वर्षों में पहली बार 0.1 प्रतिशत की कमी आई है।
- उच्च आधार प्रभाव के साथ-साथ खनन और बिजली उत्पादन में गिरावट के कारण औद्योगिक उत्पादन में कमी आई है।
- कुल औद्योगिक उत्पादन में जुलाई में 4.7 प्रतिशत और अगस्त 2023 में 10.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
- वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-अगस्त के दौरान औद्योगिक वृद्धि 4.2 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 6.2 प्रतिशत थी।
- जुलाई में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में अगस्त में खनन उत्पादन में 4.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
- जुलाई में 7.9 प्रतिशत की तुलना में अगस्त में बिजली उत्पादन में भी 3.7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
- अगस्त में मैन्युफैक्चरिंग भी 22 महीने के निचले स्तर 1.0 प्रतिशत पर आ गई।
error: Content is protected !!