0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 25.09.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत का हीरा क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है क्योंकि पिछले तीन वर्षों में आयात तथा निर्यात दोनों में भारी गिरावट आने से भुगतान में चूक, कारखाने बंद होने और बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने की स्थिति उत्पन्न हुई है। 2. हीरे के आयात और निर्यात में तीव्र गिरावट: अपरिष्कृत हीरे का आयात 14.5% घटकर वित्त वर्ष 2021-22 में 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से वित्त वर्ष 2023-24 में 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत का हीरा क्षेत्र गंभीर संकट का सामना कर रहा है क्योंकि पिछले तीन वर्षों में आयात तथा निर्यात दोनों में भारी गिरावट आने से भुगतान में चूक, कारखाने बंद होने और बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने की स्थिति उत्पन्न हुई है। भारत के हीरा उद्योग में संकट का वर्तमान परिदृश्य क्या हीरे के आयात और निर्यात में तीव्र गिरावट: अपरिष्कृत हीरे का आयात 24.5% घटकर वित्त वर्ष 2021-22 में 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से वित्त वर्ष 2023-24 में 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया। कटे और पॉलिश किये गए हीरों का निर्यात 34.6% घटकर वित्त वर्ष 2022 में 24.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से वित्त वर्ष 2024 में 13.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है। अप्रसंस्कृत और अपरिष्कृत हीरों का उच्च भंडार: अपरिष्कृत हीरों के शुद्ध आयात और कटे तथा पॉलिश किये गए हीरों के शुद्ध निर्यात के बीच का अंतर काफी बढ़ गया है, जो वित्त वर्ष 2022 में 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 4.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। • अपरिष्कृत हीरे से तात्पर्य उन हीरों से है जो धरती से निकाले जाने के बाद तथा आकार देने एवं पॉलिश करने से पहले अपनी प्राकृतिक अवस्था में होते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की घोषणा के 100 साल पूरे होने पर , तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में जॉन मार्शल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है । 2. 20 सितंबर 2024 को सिंधु घाटी सभ्यता की खोज के 100 वर्ष पूरे हो गए, जिसकी खोज पुरातत्वविद् सर जॉन मार्शल ने 20 सितंबर 1924 की थी। 3. यह सभ्यता भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 2.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर में 2,000 से अधिक स्थलों तक फैली हुई है और अपनी उन्नत शहरी योजना और वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की घोषणा के 100 साल पूरे होने पर , तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिलनाडु में जॉन मार्शल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है । 20 सितंबर 2024 को सिंधु घाटी सभ्यता की खोज के 100 वर्ष पूरे हो गए, जिसकी खोज पुरातत्वविद् सर जॉन मार्शल ने 20 सितंबर 1924 की थी। यह सभ्यता भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 1.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर में 2,000 से अधिक स्थलों तक फैली हुई है और अपनी उन्नत शहरी योजना और वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। हड़प्पा सभ्यता हड़प्पा सभ्यता , जिसे सिंधु घाटी सभ्यता (IVC) के रूप में भी जाना जाता है, सिंधु नदी के किनारे लगभग 2500 ईसा पूर्व में विकसित हुई थी । यह मिस्र, मेसोपोटामिया और चीन के साथ चार प्राचीन शहरी सभ्यताओं में सबसे बड़ी थी । तांबा आधारित मिश्रधातुओं से बनी अनेक कलाकृतियों की खोज के कारण सिंधु घाटी सभ्यता को कांस्य युगीन सभ्यता के रूप में वर्गीकृत किया गया है। दया राम साहनी ने सबसे पहले वर्ष 1921-22 में हड़प्पा की खोज की और राखल दास बनर्जी ने वर्ष 1922 में मोहनजोदड़ो की खोज की। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्र ने झुग्गीवासियों के लिये किराये के आवास बनाने हेतु धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL) को मुंबई में 256 एकड़ साल्ट पैन्स लैंड के हस्तांतरण को मंजूरी दी । 2. 2011 की सीआरजेड अधिसूचना के तहत , इन पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों को सीआरजेड-1बी के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्र ने झुग्गीवासियों के लिये किराये के आवास बनाने हेतु धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL) को मुंबई में 256 एकड़ साल्ट पैन्स लैंड के हस्तांतरण को मंजूरी दी । पर्यावरणविदों ने साल्ट पैन्स लैंड पर निर्माण के बारे में पारिस्थितिकीय चिंताएँ प्रदर्शित की हैं ।साल्ट पैन्स लैंड भूमि के निचले हिस्से हैं, जहाँ समुद्री जल समय-समय पर बहता रहता है , तथा अपने पीछे नमक और खनिजों का निक्षेप एकत्रित है। यह प्राकृतिक प्रक्रिया तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संरक्षण स्थिति 2011 की सीआरजेड अधिसूचना के तहत , इन पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों को सीआरजेड-1बी के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है तथा नमक निष्कर्षण और प्राकृतिक गैस अन्वेषण को छोड़कर आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था पर आईपीईएफ ब्लॉक के समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 2. ये समझौते स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु के अनुकूल प्रौद्योगिकियों को विकसित करने, उन तक पहुँचने और उन्हें लागू करने में मदद करेंगे। 3. यह निवेश को बढ़ावा देगा और भ्रष्टाचार विरोधी, कर पारदर्शिता आदि के उपायों को मजबूत करेगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत ने स्वच्छ और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग को बेहतर बनाने के लिए 14 सदस्यीय आईपीईएफ (इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी) ब्लॉक के समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु के अनुकूल प्रौद्योगिकियों को विकसित करने, उन तक पहुँचने और उन्हें लागू करने में मदद करेंगे। यह निवेश को बढ़ावा देगा और भ्रष्टाचार विरोधी, कर पारदर्शिता आदि के उपायों को मजबूत करेगा। भारत ने स्वच्छ अर्थव्यवस्था, निष्पक्ष अर्थव्यवस्था और आईपीईएफ समग्र व्यवस्था पर केंद्रित अपनी तरह के पहले समझौतों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया। स्वच्छ ऊर्जा पर समझौता ऊर्जा सुरक्षा, जीएचजी (ग्रीनहाउस गैस) उत्सर्जन शमन और क्षमता निर्माण की दिशा में आईपीईएफ भागीदारों के प्रयासों को गति देगा। यह निवेश, रियायती वित्तपोषण सहित परियोजना वित्तपोषण और संयुक्त सहयोगी परियोजनाओं की सुविधा भी प्रदान करेगा। भारत ने एक आईपीईएफ समझौते पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जो एक निगरानी मंत्री-स्तरीय तंत्र स्थापित करने के लिए एक प्रशासनिक समझौता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. एफएसएसएआई और ब्राजील के कृषि और पशुधन मंत्रालय (एमएपीए) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 2. नई दिल्ली में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन के दौरान, कृषि और पशुधन मंत्री कार्लोस हेनरिक बैक्वेटा फावरो और एफएसएसएआई के सीईओ जी. कमला वर्धन राव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और ब्राजील के एमएपीए ने खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। नई दिल्ली में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन के दौरान, कृषि और पशुधन मंत्री कार्लोस हेनरिक बैक्वेटा फावरो और एफएसएसएआई के सीईओ जी. कमला वर्धन राव ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य तकनीकी सहयोग और संयुक्त परियोजनाओं के माध्यम से खाद्य सुरक्षा में सुधार करना है। वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन के दौरान, एफएसएसएआई ने भूटान खाद्य और औषधि प्राधिकरण (बीएफडीए) के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। बैठक में मार्च 2024 में भारत और बीएफडीए के बीच हस्ताक्षरित समझौते के कार्यान्वयन प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह समझौता तकनीकी सहयोग को सुविधाजनक बनाने और खाद्य आयात प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से खाद्य सुरक्षा में सुधार के लिए साझा प्रतिबद्धता पर जोर देता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान ALL EXQM QUIZ 27.09.2024