1 UPSC EXAM HINDI QUIZ 20.09.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई 2024 तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में असम में उत्पादन में लगभग 11% और पश्चिम बंगाल में लगभग 21% की गिरावट आई है। 2. जिसके कारण घरेलू कीमतों में 23% की वृद्धि हुई है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय चाय संघ (टीएआई) के अध्यक्ष संदीप सिंघानिया के अनुसार, उत्तर भारतीय चाय उद्योग के उत्पादन के आंकड़े उद्योग की अनिश्चित स्थिति को दर्शाते हैं, जो मई तक अपर्याप्त वर्षा और अत्यधिक गर्मी तथा जून और जुलाई में अत्यधिक वर्षा के लगातार हमले के परिणामस्वरूप, जुलाई 2024 तक चालू फसल सीजन के दौरान फसल के उत्पादन में काफी हद तक बाधा उत्पन्न कर रहा है। चाय उद्योग की वर्तमान स्थिति चाय उत्पादन में गिरावट: भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई 2024 तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में असम में उत्पादन में लगभग 11% और पश्चिम बंगाल में लगभग 21% की गिरावट आई है, जिसके कारण घरेलू कीमतों में 13% की वृद्धि हुई है। प्रीमियम उत्पादों की हानि: नष्ट हुई फसल मुख्य रूप से मानसून की पहली एवं दूसरी वर्षा से संबंधित है, जिसे वर्ष की सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली चाय माना जाता है , जिससे उद्योग की लाभप्रदता तथा नकदी प्रवाह पर और अधिक प्रभाव पड़ा। निर्यात बाज़ार में गिरावट: इस वर्ष निर्यात कीमतों में 4% की गिरावट आई है , जो एक निराशाजनक प्रवृत्ति है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन किया । 2. यह सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, शोधकर्त्ताओं और नीति निर्माताओं जैसे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाता है । 3. इसका आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से किया गया था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन किया ।यह सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं, निवेशकों, शोधकर्त्ताओं और नीति निर्माताओं जैसे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाता है । इसका आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से किया गया था। पुनर्निवेश की मुख्य विशेषताएँ हरित परियोजनाओं के लिये वित्तीय प्रतिबद्धताएँ: बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने हरित परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिये 32.45 ट्रिलियन रुपये की प्रतिबद्धता जताई ।यह वित्तीय सहायता भारत द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा विकास पर बढ़ते बल तथा वित्तीय क्षेत्रों से प्राप्त मज़बूत समर्थन को दर्शाती है।इसमें शीर्ष ऋणदाता- रिलायंस ( 6 ट्रिलियन रुपए) , भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड ( 5 ट्रिलियन रुपए), भारतीय स्टेट बैंक ( 5 ट्रिलियन रुपए), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ( 3 ट्रिलियन रुपए) और नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट ( 1.86 ट्रिलियन रुपए)। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड में 100 प्रतिशत रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दे दी है। 2. सरकार ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के लिए जापानी कंपनी कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड की 320 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली को मंजूर करते हुए विनिवेश की अनुमति दी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड में 100 प्रतिशत रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दे दी है। सरकार ने फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड के लिए जापानी कंपनी कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड की 320 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली को मंजूर करते हुए विनिवेश की अनुमति दी। 2016 में, केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने दो चरण की नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड में रणनीतिक निवेश के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड में 100 प्रतिशत विनिवेश भारत सरकार के स्वामित्व वाली एमएसटीसी लिमिटेड, फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड में अपने 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर जापानी कंपनी कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड को 320 करोड़ रुपये में बेचेगी। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड का प्रबंधन नियंत्रण भी जापानी कंपनी कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड को हस्तांतरित किया जाएगा। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 2. आठवीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच 17 सितंबर 2024 को चीन के हुलुनबुइर शहर में स्थित मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया था। 3. गत विजेता चैंपियन भारत ने इससे पहले 2011,2016,2018 और 2023 में ट्रॉफी जीती थी। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। आठवीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच 17 सितंबर 2024 को चीन के हुलुनबुइर शहर में स्थित मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया था। गत विजेता चैंपियन भारत ने इससे पहले 2011,2016,2018 और 2023 में ट्रॉफी जीती थी। फाइनल में जुगराज सिंह ने 51 मिनट में मैच का एकमात्र विजयी गोल किया। 8वीं पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 8-17 सितंबर 2024 तक हुलुनबुइर सिटी, इनर मंगोलिया, चीन में आयोजित की गई थी। आठवीं पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत एकमात्र टीम थी जिसने अपने सभी मैच जीतकर प्रतियोगिता में अजेय रही। लीग चरण में भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1 से, मलेशिया को 8-1 से, दक्षिण कोरिया को 3-1 से और पाकिस्तान को 2-1 से हराया। सेमीफाइनल मैच में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने छठे फाइनल में प्रवेश किया। चीन के लिए, यह पुरुषों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियनशिप में पहला फाइनल था। सेमीफाइनल में चीनी टीम ने पाकिस्तान को हराया था। यह पहली प्रतियोगिता थी जिसमें भारतीय हॉकी टीम अपने महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बिना खेल रही थी। पीआर श्रीजेश ने 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद खेल से सन्यास ले लिया था। भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 17 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में एक बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना को अपना नया मुख्यमंत्री चुना है। 2. सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की तीसरी महिला होंगी और की मुख्यमंत्री बनने वाली आठवीं व्यक्ति होंगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 17 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में एक बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना को अपना नया मुख्यमंत्री चुना है। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की तीसरी महिला होंगी और की मुख्यमंत्री बनने वाली आठवीं व्यक्ति होंगी। मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेता और तीन बार एनसीटी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को एनसीटी दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल को हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था की वे अपने से इस्तीफा दे देंगे। आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने 17 सितंबर 2024 को एक बैठक में आतिशी मार्लेना को अपना नया नेता और एनसीटी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना। आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से विधायक हैं। दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 8 सीटें हासिल कीं थीं । Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 20.09.2024 ALL EXAM QUIZ 21.09.2024