Sat. Jun 13th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 03.09.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रस्ताव ‘उच्च प्रदर्शन जैव विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोज़गार के लिये जैव प्रौद्योगिकी (BioE3) नीति’ को मंज़ूरी दी।
2. BioE3 नीति के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तीन योजनाओं को मिलाकर एक योजना बना दी है, जिसे विज्ञान धारा कहा गया है, जिसका वित्तीय परिव्यय वर्ष 2025-26 तक 20,579 करोड़ रुपए है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत उपभोक्ता मामले विभाग ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्रों के लिये मरम्मत के अधिकार की रूपरेखा पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया।
2. इसमें मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिये "मरम्मत सूचकांक" शुरू करने पर चर्चा की गई ताकि उपभोक्ताओं को उन्हें खरीदने से पहले उचित निर्णय लेने में मदद मिल सके।
3. इस पहल का उद्देश्य बढ़ती ई-अपशिष्ट की समस्या का समाधान करना तथा निर्माताओं को आसानी से मरम्मत योग्य वस्तुओं का उत्पादन करने के लिये प्रोत्साहित करना है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सरकार ने 4 सरकारी कंपनियों को नवरत्न का दर्जा दिया है। SJVN, SECI, NHPC और रेलटेल कॉर्प को अब नवरत्न कंपनियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
2. नवरत्न कंपनियों की संख्या बढ़कर अब 15 हो गई है।दरअसल नवरत्न दर्जा मिलने से ज्यादा फाइनेंशियल और ऑपरेशनल छूट मिलती है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सीएजी ने सऊदी अरब के जनरल कोर्ट ऑफ ऑडिट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2. सहयोग और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने सऊदी अरब के जनरल कोर्ट ऑफ ऑडिट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
3. सहयोग के क्षेत्र में वित्तीय, प्रदर्शन और अनुपालन लेखा परीक्षा से संबंधित विषयों पर संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना और लेखा परीक्षा मैनुअल और लेखा परीक्षा पद्धतियों का आदान-प्रदान करना शामिल है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में 5वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया।
2. इसमें पूरे देश में पोषण जागरूकता और समग्र स्वास्थ्य में सुधार पर जोर दिया गया है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!