Sat. May 9th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 02.09.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2024 में, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारत के वित्तीय भविष्य के लिये पाँच रणनीतिक प्राथमिकताओं को रेखांकित किया ।
2. RBI गवर्नर ने वित्तीय समावेशन में महत्त्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला, RBI का वित्तीय समावेशन सूचकांक मार्च 2021 के 53.9 से बढ़कर मार्च 2024 में 74.2 हो गया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जलगांव, महाराष्ट्र में लखपति दीदी सम्मेलन की स्थापना की 75 वीं वर्षगांठ के उत्सव के सम्मेलन में भाग लिया।
2. जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम था।
3. प्रधानमंत्री ने 15 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किये और उन्हें सम्मानित किया, जो हाल ही में वर्तमान सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति बनीं थीं।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ,आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने देश के 6 प्रमुख औद्योगिक गलियारों में 12 नई परियोजनाओं के विकास को मंजूरी दे दी है।
2. इन परियोजनाओं में औद्योगिक गलियारों के साथ-साथ औद्योगिक नोड्स और स्मार्ट शहरों का विकास किया जाएगा।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत ने उन्नत प्रौद्योगिकी पोत (ATV) परियोजना के तहत निर्मित अपनी दूसरी परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN), INS अरिघाट (S-3) को नौसेना में शामिल किया।
2. INS अरिघाट अपने पूर्ववर्ती INS अरिहंत के साथ नौसेना में शामिल किया जाएगा जो वर्ष 2015 में पूर्ण रूप से क्रियाशील हुआ था।
3. इसका उद्देश्य देश की 'न्यूक्लीयर ट्रायड' (जल, थल और वायु से परमाणु हथियार दागने की क्षमता) को और अधिक सुदृढ़ करना है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्र सरकार के कर्मचारियों द्वारा उनकी सेवा के दौरान किये गए योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 5वें अनुभव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया।
2. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा शुरू किये गए अनुभव पुरस्कार का उद्देश्य सेवानिवृत्त हो रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुभवों को मान्यता देना और उनका दस्तावेज़ीकरण करना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!