- चार व्यक्तियों और एक संगठन को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया।
2024 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता
- कर्मा फुंटशो (भूटान) को भूटान की समृद्ध विरासत को आधुनिक चुनौतियों से जोड़ने तथा भूटान के युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने अतीत को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु सम्मानित किया जा रहा है।
- स्टूडियो घिबली के सह-संस्थापक मियाज़ाकी हयाओ (जापान) को मानवीय स्थिति को चित्रित करने के लिए एनीमेशन का उपयोग करने, विशेष रूप से बच्चों को कल्पना के पथप्रदर्शक के रूप में प्रेरित करने हेतु सम्मानित किया जा रहा है।
- रूरल डॉक्टर्स मूवमेंट (थाईलैंड) को सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और ग्रामीण लोगों को सशक्त बनाने, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश की प्रगति में कोई भी पीछे न छूटे के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
- गुयेन थी नोक फुओंग (वियतनाम) को एजेंट ऑरेंज/डाइऑक्सिन के प्रभाव पर उनके शोध तथा इसके पीड़ितों की सहायता के प्रति उनके समर्पण तथा युद्ध के दीर्घकालिक परिणामों पर प्रकाश डालने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
- फरविज़ा फरहान (इंडोनेशिया) को लुप्तप्राय प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और प्रकृति के जिम्मेदार प्रबंधन पर जोर देने में उनके उभरते नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
- यह पुरस्कार, जिसे एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है की स्थापना वर्ष 1958 में न्यूयॉर्क शहर स्थित रॉकफेलर ब्रदर्स फंड के ट्रस्टियों द्वारा की गई थी।
- यह एशिया का प्रमुख पुरस्कार और सर्वोच्च सम्मान है। यह एशिया के लोगों की निस्वार्थ सेवा में दिखाई गई भावना की महानता को मान्यता देता है।
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन (RMAF)
- यह वर्ष 1957 में मनीला (फिलीपींस) में स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय, पूर्णतः स्वतंत्र गैर-लाभकारी संगठन है।
- पहला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार अगस्त 1958 में भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ताइवान और श्रीलंका में काम करने वाले पांच उत्कृष्ट व्यक्तियों और एक फिलीपींस-आधारित संगठन को दिया गया था।
