Skip to content
- वरिष्ठ नौकरशाह तुहिन कांत पांडे को केंद्र सरकार ने नया वित्त सचिव नियुक्त किया।
- ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पांडे अब तक निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव पद पर तैनात थे।
- अगस्त में टीवी सोमनाथन की कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्ति के बाद वित्त सचिव का पद खाली हो गया था।
- तुहिन कांत पांडे को एयर इंडिया के निजीकरण और एलआईसी द्वारा लाए गए देश के सबसे बड़े आईपीओ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।
- वित्त मंत्रालय में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने गृह कैडर ओडिशा में प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया।
error: Content is protected !!