Wed. Jun 24th, 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग  ने सभी 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में तकनीकी शब्दों तक पहुँच प्रदान करने के लिये एक विशिष्ट वेबसाइट ‘shabd.education.gov.in’ लॉन्च की।यह पोर्टल वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दों के लिये एक केंद्रीय कोष के रूप में कार्य करता है, जिसमें सर्च योग्य 22,00,000 शब्दों के साथ 322 शब्दावलियाँ उपलब्ध हैं तथा इसे 450 शब्दावलियों तक विस्तारित करने की योजना है।उपयोगकर्त्ता भाषा, विषय या शब्दकोश के आधार पर शब्दों की खोज कर सकते हैं तथा मौजूदा शब्दों पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।यह पहल चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग क्षेत्रों सहित भारतीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के व्यापक प्रयास के अनुरूप है।वर्ष 1961 में स्थापित CSTT, वैज्ञानिक शब्दावली के विकास पर केंद्रित है और नियमित रूप से पाठ्यपुस्तकें, मोनोग्राफ एवं विज्ञान गरिमा सिंधु तथा ज्ञान गरिमा सिंधु जैसी पत्रिकाओं का प्रकाशन करता है।तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये भारत में प्रमुख पहलों में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (PMRF), प्रभावशाली अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी (IMPRINT), भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था के लिये ट्रांस-डिसिप्लिनरी रिसर्च स्कीम (STRIDE), विज्ञान में परिवर्तनकारी और उन्नत अनुसंधान योजना (STARS) आदि शामिल हैं, जिन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में तकनीकी शिक्षा एवं अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिये शिक्षा मंत्रालय में कार्यान्वित किया गया है।

क्या है वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग

  • भारत में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (Commission for Scientific and Technical Terminology) की स्थापना 1 अक्टूबर 1961 में की गई थी, जिसका उद्देश्य हिंदी और सभी भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दों को विकसित और परिभाषित करना है।
  • इसकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 के खंड (4) के तहत की गई थी।
  • यह भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्रालय, के अधीन कार्य करता है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) का प्रमुख कार्य

  • भारत में सन 1961 ई. में स्थापित वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली का विकास और देश भर में प्रसार करना है। आयोग विभिन्न कार्यों को संपन्न करता है,

जिनमें से कुछ प्रमुख कार्य निम्नलिखित है

  • द्विभाषी और त्रिभाषी शब्दावलियों का प्रकाशन करना : आयोग द्विभाषी और त्रिभाषी शब्दावलियों, जैसे कि अंग्रेजी-हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के लिए शब्दावलियाँ तैयार करता है और उसे प्रकाशित करता है।
  • मानक शब्दावली का विकास करना : आयोग मानक शब्दावली विकसित करता है और उसके प्रयोग को प्रोत्साहित करता है। यह कार्य शब्दावली की व्यापक पहचान और उपयोग को सुनिश्चित करता है।
  • राष्ट्रीय शब्दावली को तैयार करना : आयोग राष्ट्रीय स्तर पर शब्दावली तैयार करता है और उसका प्रकाशन करता है।
  • क्षेत्रीय भाषाओं में विश्वविद्यालय स्तर की पुस्तकों के लिए अनुदान सहायता प्रदान करना : भारत में यह आयोग क्षेत्रीय भाषाओं में विश्वविद्यालय स्तर की पुस्तकों के लिए ग्रंथ अकादमियों, पाठ्यपुस्तक बोर्डों और विश्वविद्यालय प्रकोष्ठों को अनुदान सहायता प्रदान करता है।
  • विद्यालय और विभागीय शब्दावलियों की पहचान और प्रकाशन करना : यह आयोग स्कूल और विभागीय स्तर पर आवश्यक शब्दावलियों की पहचान करता है और उनका प्रकाशन करता है।
  • शब्दकोश और विश्वकोश तैयार करना : परिभाषात्मक शब्दकोश और विश्वकोश तैयार करने का कार्य भी इस आयोग की ही जिम्मेदारी है।
  • पाठ्यपुस्तकें और पत्रिकाएँ तैयार कर प्रकाशित करना : इस आयोग द्वारा विश्वविद्यालय स्तर की पाठ्यपुस्तकें, मोनोग्राफ और पत्रिकाएँ तैयार करना और उसे प्रकाशित करना है।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करना : इस आयोग द्वारा गढ़े गए नए शब्दों या परिभाषित शब्दों के लिए प्रचार – प्रसार करना और आलोचनात्मक समीक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित करने का कार्य भी शामिल है।
  • राष्ट्रीय अनुवाद मिशन को शब्दावली उपलब्ध कराना : भारत में यह आयोग राष्ट्रीय अनुवाद मिशन को आवश्यक शब्दावली उपलब्ध कराता है।

वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) का बहुभाषी पोर्टल

  • वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) का बहुभाषी पोर्टल वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दों के लिए एक केंद्रीय कोष के रूप में कार्य करता है।
  • इस पोर्टल में वर्तमान में 22,00,000 शब्दों के साथ 322 शब्दावलियाँ उपलब्ध हैं, और इसे 450 शब्दावलियों तक विस्तारित करने की योजना पर कार्य चल रहा है।
  • उपयोगकर्ता इस पोर्टल पर भाषा, विषय या शब्दकोश के आधार पर शब्दों की खोज कर सकते हैं और मौजूदा शब्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी प्रदान कर सकते हैं।
  • यह पहल भारत में चिकित्सा, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता की तकनीकी शिक्षा प्रदान करने की व्यापक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए पठन-पाठन सामग्री को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराना है, जिससे तकनीकी शिक्षा को और अधिक सुलभ, सहज और प्रभावी बनाया जा सके, जिससे भारत में ज्ञान का प्रसार और भी सुलभ और प्रभावशाली हो सकेगा।

Login

error: Content is protected !!