Mon. Mar 23rd, 2026
  • सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 17 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में एक बैठक में मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना को अपना नया मुख्यमंत्री चुना है।
  • सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की तीसरी महिला होंगी और की मुख्यमंत्री बनने वाली आठवीं व्यक्ति होंगी।मौजूदा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है

तीन बार के सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा

  • आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेता और तीन बार एनसीटी दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को एनसीटी दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
  • दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल को हाल ही में उच्चतम न्यायालय  ने जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था की वे अपने से इस्तीफा दे देंगे।
  • आम आदमी पार्टी के विधायक दल ने 17 सितंबर 2024 को एक बैठक में आतिशी मार्लेना को अपना नया नेता और एनसीटी दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना। आतिशी मार्लेना कालकाजी सीट से विधायक हैं।
  • दिल्ली विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 11 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 8 सीटें हासिल कीं थीं ।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है

  • 69वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1991 ने संविधान में अनुच्छेद 239 क क जोड़ा और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के रूप में संदर्भित किया।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एक राज्य नहीं बल्कि 70 सदस्यीय विधान सभा वाला एक केंद्र शासित प्रदेश है।
  • राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति करते हैं।
  • एनसीटी दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम सात मंत्री हो सकते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूची

  • 1952 के बाद से, आतिशी मार्लेना सहित एनसीटी दिल्ली के आठ मुख्यमंत्री रहे हैं।  कांग्रेस पार्टी  की शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक -1998-2013 तक मुख्यमंत्री रहीं है ।
  • भाजपा की सुषमा स्वराज का कार्यकाल सबसे कम 52 दिन का है। सुषमा स्वराज एनसीटी दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी थीं।

Login

error: Content is protected !!