0 UPSC EXAM ENGLISH QUIZ 26.08.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ग्लेशियल झील विस्फोट बाढ़ के प्रति उनकी संवेदनशीलता का पता लगाने के लिये 4500 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले ग्लेशियरों पर अभियान शुरू किया है। 2. भारतीय हिमालय में लगभग 7,500 हिमनद झीलों में से NDMA ने 289 उच्च जोखिम वाली झीलों को अंतिम रूप दिया है, जिनके लिये शमन उपायों की आवश्यकता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ग्लेशियल झील विस्फोट बाढ़ के प्रति उनकी संवेदनशीलता का पता लगाने के लिये 4500 मीटर और उससे अधिक ऊँचाई वाले ग्लेशियरों पर अभियान शुरू किया है। भारतीय हिमालय में लगभग 7,500 हिमनद झीलों में से NDMA ने 189 उच्च जोखिम वाली झीलों को अंतिम रूप दिया है, जिनके लिये शमन उपायों की आवश्यकता है। राष्ट्रीय हिमनद झील विस्फोट बाढ़ जोखिम शमन कार्यक्रम (NGRMP) यह GLOF द्वारा उत्पन्न जोखिमों से निपटने के लिये भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। अभियान के लिये 16 टीमें गई थीं, जिनमें से 15 टीमों ने अपना अभियान पूरा कर लिया है। अन्य सात अभियान अभी चल रहे हैं। पूरे किये गए 15 अभियानों में से 6 सिक्किम में, 6 लद्दाख में, 1 हिमाचल प्रदेश में तथा 2 जम्मू-कश्मीर में थे। अभियान पर जाने वाली टीमें हिमनद झीलों की संरचनात्मक स्थिरता और संभावित उल्लंघन बिंदुओं का आकलन करती हैं, प्रासंगिक जल विज्ञान तथा भू-वैज्ञानिक नमूने एवं डेटा एकत्र करती हैं, पानी की गुणवत्ता व प्रवाह दरों को मापती हैं, जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करती हैं और निचले इलाकों के समुदायों को जागरूक करती हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. वैज्ञानिकों ने पहली बार मंगल ग्रह पर तरल पानी की खोज की है। 2. एक नए अध्ययन के अनुसार, मंगल ग्रह की चट्टानी बाहरी परत के अंदर तरल पानी के महासागर हो सकते हैं। 3. यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने ग्रह पर तरल पानी की खोज की है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वैज्ञानिकों ने पहली बार मंगल ग्रह पर तरल पानी की खोज की है।एक नए अध्ययन के अनुसार, मंगल ग्रह की चट्टानी बाहरी परत के अंदर तरल पानी के महासागर हो सकते हैं।यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने ग्रह पर तरल पानी की खोज की है। मंगल ग्रह पर जल से संबंधित हाल की खोजें क्या हैं मंगल ग्रह के ज्वालामुखी पर जल: मंगल ग्रह पर सर्दियों के दौरान प्रत्येक सुबह कुछ घंटों के लिये थार्सिस ज्वालामुखी क्षेत्र के प्रारंभिक कैल्डेरा/ज्वालामुखी कुंड, जिसमें ओलंपस मॉन्स भी शामिल है, में बर्फ जम जाती है। मंगल ग्रह की विषुवत्त रेखा पर सूर्य की रोशनी पड़ने पर बर्फ (Patches of Frost) वाष्पित हो जाती है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के ट्रेस गैस ऑर्बिटर और मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर ने बर्फ/पाले की खोज़ की है। बर्फ/पाला विशेष सूक्ष्म जलवायु द्वारा बनता है जो काल्डेरा और पर्वत चोटियों के आसपास वायु परिसंचरण द्वारा उत्पन्न होता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत सरकार ने गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 60 उचित दर की दुकानों को “जन पोषण केंद्रों” में बदलने के लिये पायलट परियोजना की शुरुआत की। 2. इस कदम का उद्देश्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण संबंधी सेवाओं में वृद्धि करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार ने गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 60 उचित दर की दुकानों को “जन पोषण केंद्रों” में बदलने के लिये पायलट परियोजना की शुरुआत की। इस कदम का उद्देश्य प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण संबंधी सेवाओं में वृद्धि करना है। इस परियोजना में पारदर्शिता और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिये परिकल्पित कई नए डिजिटल टूल्स और सहायता प्रणालियाँ भी शामिल हैं। जन पोषण केंद्र पहल उद्देश्य: इस पहल के तहत राशन डीलरों के समक्ष आने वाली आय संबंधी चुनौतियों को दूर करने के लिये उचित दर की दुकानें सब्सिडी वाले अनाज के अलावा अतिरिक्त वस्तुओं की बिक्री शुरू करेंगी, साथ ही PMGKAY के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध पोषण संबंधी सेवाओं में सुधार होगा। वर्तमान में 0.54 मिलियन FPS, PMGKAY के तहत 800 मिलियन से अधिक लाभार्थियों को औसतन 60-70 मिलियन टन खाद्यान्न प्रतिवर्ष निशुल्क वितरित करते हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. कोलकाता स्थित भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने 22 अगस्त 2023 को महिला ग्राहकों के लिए एक विशेष बचत खाता, अवनि का शुभारंभ किया है। 2. बैंक ने अपने 9वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर, जो कि 23 अगस्त को है, दो नए उत्पादों का शुभारंभ किया-अवनी और बंधन बैंक्स डिलाइट नामक एक ग्राहक वफादारी उत्पाद। 3. बंधन बैंक एक महिला केंद्रित बैंक है और इसके 3.4 ग्राहकों में से 73% महिलाएं हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: कोलकाता स्थित भारतीय निजी क्षेत्र के बैंक बंधन बैंक ने 22 अगस्त 2023 को महिला ग्राहकों के लिए एक विशेष बचत खाता, अवनि का शुभारंभ किया है। बैंक ने अपने 9वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर, जो कि 23 अगस्त को है, दो नए उत्पादों का शुभारंभ किया-अवनी और बंधन बैंक्स डिलाइट नामक एक ग्राहक वफादारी उत्पाद। बंधन बैंक एक महिला केंद्रित बैंक है और इसके 3.4 ग्राहकों में से 73% महिलाएं हैं। अवनि खाते का महत्व बंधन बैंक का अवनि उत्पाद जनता से जमा राशि जुटाने का बैंक का एक प्रयास है। हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से नवीन और आकर्षक उत्पादों की पेशकश करके घरेलू बचत जुटाने का आग्रह किया। हाल के दिनों में, भारत में बैंकों की सीएएसए (चालू खाता बचत खाता) जमा में गिरावट देखी गई है क्योंकि भारतीय परिवार बेहतर और आकर्षक रिटर्न के लिए बैंक के जगह शेयर बाजार, सोना और अन्य वित्तीय बाजार उपकरणों में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। सीएएसए (CASA) बैंकों के लिए धन का सबसे सस्ता स्रोत है, क्योंकि बैंक चालू खातों पर ब्याज नहीं देते हैं और बचत खातों पर औसतन 3 से 4 प्रतिशत का भुगतान करते हैं। हालाँकि, सीएएसए जमा में गिरावट के कारण, बैंक उच्च ब्याज दर पर धन जुटाने के लिए मजबूर हैं, जिसके परिणामस्वरूप भविष्य में उनकी उधार दरों में भी वृद्धि होगी। आरबीआई चाहता है कि बैंक अपनी ऋण दरें कम करें ताकि उद्योगों आदि को सस्ता ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक विकास दर को बढ़ावा दिया जा सके। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने 23 अगस्त 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। 2. यह 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की चंद्र सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग को चिह्नित करने हेतु मनाया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने 23 अगस्त 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। यह 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की चंद्र सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग को चिह्नित करने हेतु मनाया गया। इसके अतिरिक्त चंद्रयान-3 पर आधारित वर्तमान निष्कर्ष चंद्रमा की दक्षिणी ऊपरी मृदा की संरचना का पहला विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं और चंद्र सतह पर पर पिघले हुए पदार्थ के समुद्र की परिकल्पना का समर्थन करते हैं। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस क्यों मनाया जाता है 23 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों, विशेष रूप से चंद्रयान-3 की सफलता का स्मरण कराता है। वर्ष 2023 में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ भारत चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया और इसके दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र तक पहुँचने वाला पहला देश बन गया। यह भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण क्षमताओं पर प्रकाश डालता है और इसका उद्देश्य भविष्य की पीढ़ियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में कॅरियर बनाने के लिये प्रेरित करना है, जो भारत के चल रहे अंतरिक्ष प्रयासों में योगदान देगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 का विषय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 का विषय है 'चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा'। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 26.08.2024 ALL EXAM QUIZ 27.08.2024