1 UPSC EXAM HINDI QUIZ 24.08.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. मलयालम फिल्म उद्योग पर हेमा समिति की रिपोर्ट ज़ारी की गई। 2. इसका नेतृत्व केरल उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. हेमा ने किया, जिसमें अनुभवी अभिनेत्री शारदा और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी के. बी. वलसा कुमारी शामिल थे। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: मलयालम फिल्म उद्योग पर हेमा समिति की रिपोर्ट ज़ारी की गई। इसमें मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के साथ यौन शोषण, लैंगिक भेदभाव और अमानवीय व्यवहार के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। इसका नेतृत्व केरल उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. हेमा ने किया, जिसमें अनुभवी अभिनेत्री शारदा और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी के. बी. वलसा कुमारी शामिल थे। रिपोर्ट में प्रमुख मुद्दे क्या हैं यौन शोषण: इसमें काम शुरू करने से पहले ही अवांछित शारीरिक प्रस्ताव, बलात्कार की धमकी, समझौता करने को लेकर सहमत होने वाली महिलाओं के लिये कोड नाम और अन्य शर्मनाक कृत्य शामिल हैं। कास्टिंग काउच: रिपोर्ट से ‘कास्टिंग काउच’ की सर्वव्यापकता का पता चलता है, जहाँ महिलाओं पर प्रायः रोज़गार की संभावनाओं के लिये यौन संबंधों के लिये मजबूर किया जाता है।निर्देशक तथा निर्माता प्रायः महिला अभिनेत्रियों को समझौता करने के लिये मजबूर करते हैं और जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें ‘सहयोगी कलाकार’ कहा जाता है। दुर्व्यवहार करने वालों के साथ काम करने के लिये महिलाओं को मजबूर किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गंभीर भावनात्मक आघात सहना पड़ता है।कास्टिंग काउच मनोरंजन उद्योग में नौकरी के आवेदक से रोज़गार, मुख्य रूप से अभिनय भूमिकाओं के बदले में यौन संबंधों की मांग की प्रथा का एक पर्याय है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. रक्षा और विदेश मामलों के मंत्रियों की तीसरी भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता 20 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। 2. 2+2 वार्ता दोनों देशों के लिए द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का एक तंत्र है।भारत और जापान के सुरक्षा और रक्षा सहयोग को गहरा और बढ़ाने के लिए 2017 में इसकी शुरुआत की गई थी। 3. भारत और जापान के घनिष्ठ संबंध हैं और 2024 में अपनी 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' की 10 वीं वर्ष गांठ मना रहे हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: रक्षा और विदेश मामलों के मंत्रियों की तीसरी भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता 20 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। 2+2 वार्ता दोनों देशों के लिए द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का एक तंत्र है।भारत और जापान के सुरक्षा और रक्षा सहयोग को गहरा और बढ़ाने के लिए 2019 में इसकी शुरुआत की गई थी। भारत और जापान के घनिष्ठ संबंध हैं और 2024 में अपनी 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' की 10 वीं वर्ष गांठ मना रहे हैं। भारत और जापान 2+2 बैठक की मुख्य बातें स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र: दोनों देशों ने स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।इस रणनीतिक संरेखण को क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति से बढ़ावा मिलता है।मंत्रियों ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की एकता और केंद्रीयता का समर्थन किया तथा हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण (AOIP) का समर्थन किया।AOIP एशिया-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्रों में सहयोग, स्थिरता एवं शांति को बढ़ावा देने में आसियान की केंद्रीय भूमिका पर ज़ोर देता है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों पर नियम-आधारित क्षेत्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये आसियान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।उन्होंने जुलाई 2024 में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में चर्चा के बाद चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) के भीतर सहयोग को आगे बढ़ाने के लिये अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। जापान और भारत ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिये तीसरे देशों को सुरक्षा सहायता में सहयोग करने की सलाह दी है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने छोटे द्वीप विकासशील राज्य को कम ब्याज दर पर वित्तपोषण प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिये बहुआयामी भेद्यता सूचकांक लॉन्च किया। 2. वर्ष 1990 के दशक से SIDS जो अपेक्षाकृत प्रति व्यक्ति उच्च GDP के कारण कम ब्याज दर वाले विकास ऋण के लिये अर्हता प्राप्त नहीं करते हैं, ऐसे मानदंड की मांग कर रहे हैं जो जलवायु परिवर्तन जैसे बाह्य झटकों/कारकों के प्रति उनकी भेद्यता को ध्यान में रखते हों। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने छोटे द्वीप विकासशील राज्य को कम ब्याज दर पर वित्तपोषण प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिये बहुआयामी भेद्यता सूचकांक लॉन्च किया। वर्ष 1990 के दशक से SIDS जो अपेक्षाकृत प्रति व्यक्ति उच्च GDP के कारण कम ब्याज दर वाले विकास ऋण के लिये अर्हता प्राप्त नहीं करते हैं, ऐसे मानदंड की मांग कर रहे हैं जो जलवायु परिवर्तन जैसे बाह्य झटकों/कारकों के प्रति उनकी भेद्यता को ध्यान में रखते हों। बहुआयामी भेद्यता सूचकांक MVI राष्ट्रीय स्तर पर सतत् विकास के कई आयामों में संरचनात्मक भेद्यता और संरचनात्मक अनुकूलता की कमी का आकलन करने के लिये एक नया अंतर्राष्ट्रीय मात्रात्मक बेंचमार्क है। इसका उपयोग प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI) के पूरक के रूप में किया जा सकता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. पूर्वी सिक्किम में भूस्खलन से राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) के तीस्ता-V जलविद्युत स्टेशन स्थल को काफी नुकसान पहुँचा है। 2. यह घटना अक्तूबर 2023 में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF)-प्रेरित फ्लैश फ्लड से पहले से ही प्रभावित परियोजना के सामने आने वाली चुनौतियों को और बढ़ा देती है। 3. भूस्खलन को सामान्य रूप से शैल, मलबा या पृथ्वी का नीचे की ओर खिसकना, ढाल से गिरने वाली मिट्टी के वृहद् संचलन के रूप में परिभाषित किया जाता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: पूर्वी सिक्किम में भूस्खलन से राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) के तीस्ता-V जलविद्युत स्टेशन स्थल को काफी नुकसान पहुँचा है। यह घटना अक्तूबर 2023 में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF)-प्रेरित फ्लैश फ्लड से पहले से ही प्रभावित परियोजना के सामने आने वाली चुनौतियों को और बढ़ा देती है। भूस्खलन को सामान्य रूप से शैल, मलबा या पृथ्वी का नीचे की ओर खिसकना, ढाल से गिरने वाली मिट्टी के वृहद् संचलन के रूप में परिभाषित किया जाता है। यह एक प्रकार के वृहद् पैमाने पर अपक्षय है, जिससे गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में मिट्टी और शैल समूह खिसककर ढाल से नीचे गिरते हैं। भूस्खलन शब्द में ढलान संचलन के पाँच तरीके शामिल हैं: गिरना (Fall), लटकना (Topple), फिसलना (Slide), फैलना (Spread) और प्रवाह (Flow)। वर्ष 2008 में चालू किया गया तीस्ता-V पावर स्टेशन (510 मेगावाट) तीस्ता नदी की जलविद्युत शक्ति का दोहन करने के लिये नदी तट पर संचालित एक योजना है। पावर स्टेशन लाभार्थी राज्यों में बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड शामिल हैं। तीस्ता नदी ब्रह्मपुत्र नदी (बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाती है) की एक सहायक नदी है, जो भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है। यह छोंबो छू ग्लेशियल/हिमनद झील, चुनथांग सिक्किम से निकलती है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) और डाक विभाग ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 2. समझौते के तहत, डाक विभाग के कर्मचारी पीएमईजीपी के तहत पूरे भारत में स्थापित की जा रही नई इकाइयों का भौतिक सत्यापन करेंगे। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) और डाक विभाग ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत, डाक विभाग के कर्मचारी पीएमईजीपी के तहत पूरे भारत में स्थापित की जा रही नई इकाइयों का भौतिक सत्यापन करेंगे। केवीआईसी भौतिक सत्यापन प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। केवीआईसी की ओर से डाक विभाग के उप महाप्रबंधक डॉ अमनप्रीत सिंह और पीएमईजीपी के उप सीईओ राजन बाबू ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) 2008 में शुरू की गई एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। इसे दो योजनाओं- प्रधानमंत्री रोजगार योजना (पीएमआरवाई) और ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम (आरईजीपी) को मिलाकर लॉन्च किया गया था। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 24.08.2024 ALL EXAM QUIZ 26.08.2024