Tue. Jun 23rd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 23.08.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कैंसर पत्रिका में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में पूर्वानुमान किया गया है कि वर्ष 2022 के अनुमान की तुलना में 2050 तक वैश्विक स्तर पर पुरुषों में कैंसर के मामलों में 74.3% की वृद्धि होगी ।
2. वर्ष 2022 से 2050 तक मेसोथेलियोमा (फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार) के मामलों में 105.5% की वृद्धि और प्रोस्टेट कैंसर से होने वाली मौतों में 146.4% की वृद्धि होने की उम्मीद है
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान की तीसरी विकासात्मक उड़ान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित की।
2. इसने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-08 को कक्षा में सटीक रूप से स्थापित किया, साथ ही इसरो/अंतरिक्ष विभाग की SSLV विकास परियोजना के पूरा होने का भी संकेत दिया।
3. इसरो का SSLV एक तीन-चरणीय प्रक्षेपण यान है, जिसे तीन ठोस प्रणोदन चरणों के साथ अभिकल्पित किया गया है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने हाल ही में पार्श्व प्रविष्टि के माध्यम से संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव सहित 45 पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है ।
2. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी इस अधिसूचना का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में इन वरिष्ठ अधिकारियों के पद को भरने के लिए निजी क्षेत्र के पेशेवरों सहित पारंपरिक सरकारी सेवा संवर्गों के बाहर से विशेषज्ञों को भारतीय नौकरशाही में लाना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय मानकों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए बीआईएस ने हैकाथॉन लॉन्च किया।
2. इस हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य भारतीय मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
3. साथ ही, यह लोगों को गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के बारे में भी जागरूक करेगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय रिज़र्व बैंक ने अनुपालन संस्कृति को सुदृढ़ करने और नीति निर्माण के लिये एक परामर्श मंच प्रदान करने की दिशा में वित्तीय बाज़ारों में स्व-नियामक संगठनों की मान्यता हेतु एक ढाँचा/फ्रेमवर्क जारी किया।
2. प्रस्तावित SRO उद्योग मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को विकसित करने एवं सदस्यों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!