0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 06.08.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था) की अगुआई में शुरू की गई ग्रेट निकोबार ‘समग्र विकास’ परियोजना चर्चा का विषय बन गई है। 2. प्रारंभ में इस परियोजना को संभावित रूप से नो-गो ज़ोन के लिये चिह्नित किया गया था, लेकिन अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा नियुक्त एक उच्चस्तरीय समिति ने इसे स्वीकार्यता प्रदान की है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था) की अगुआई में शुरू की गई ग्रेट निकोबार ‘समग्र विकास’ परियोजना चर्चा का विषय बन गई है। प्रारंभ में इस परियोजना को संभावित रूप से नो-गो ज़ोन के लिये चिह्नित किया गया था, लेकिन अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा नियुक्त एक उच्चस्तरीय समिति (HPC) ने इसे स्वीकार्यता प्रदान की है। ग्रेट निकोबार ‘समग्र विकास’ परियोजना परियोजना अवलोकन: वर्ष 2021 में प्रारंभ हुई, ग्रेट निकोबार द्वीप (GNI) परियोजना एक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर पहल है, जिसका उद्देश्य अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी छोर में बदलाव करना है। संबंधित घटक: ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट: एक अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांस-शिपमेंट टर्मिनल (ICTT) से क्षेत्रीय और वैश्विक समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद। ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: वैश्विक संपर्क को सुविधाजनक बनाना। टाउनशिप का विकास: नवीन शहरी विकास, जिसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र भी शामिल हो सकता है। पॉवर प्लांट: 450 MVA गैस और सौर-आधारित पॉवर प्लांट का निर्माण। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने लोकसभा में "भारतीय वायुयान विधेयक 2024" पेश किया है 2. भारत में विमानन नियमों में सुधार करने तथा ब्रिटिश कालीन वायुयान अधिनियम, 1924 को प्रतिस्थापित करने के लिए भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को लोकसभा में पेश किया गया । 3. हालांकि विपक्ष ने इसका हिंदी नाम रखने पर संविधान के अनुच्छेद 348(1)(ख), अनुच्छेद 120 और अनुच्छेद 340 के आधार पर आपत्ति जताई। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने लोकसभा में "भारतीय वायुयान विधेयक 2024" पेश किया है भारतीय वायुयान विधेयक 2024 भारत में विमानन नियमों में सुधार करने तथा ब्रिटिश कालीन वायुयान अधिनियम, 1934 को प्रतिस्थापित करने के लिए भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को लोकसभा में पेश किया गया । हालांकि विपक्ष ने इसका हिंदी नाम रखने पर संविधान के अनुच्छेद 348(1)(ख), अनुच्छेद 120 और अनुच्छेद 340 के आधार पर आपत्ति जताई। उद्देश्य इस विल का उद्देश्य विमानन क्षेत्र में सुरक्षा, निगरानी बढ़ाने, विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के प्रावधानों को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक शक्तियाँ प्रदान करना है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया । इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है । 2. यह कार्यक्रम ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया । इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है । यह कार्यक्रम ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है।यह कार्यक्रम उन विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करने के लिए बनाया गया है, जिनका सामना महिलाएं व्यवसाय शुरू करने और उसे बढ़ाने के दौरान करती हैं। इसके तहत वित्तीय अनुदान भी प्रदान किया जायेगा तथा स्किल इंडिया डिजिटल हब पर महिला उद्यमियों के उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित किया जायेगा । इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को महत्वपूर्ण कौशल, ज्ञान और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करके उद्यमिता में आने वाली चुनौतियों से निपटना है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय गृह मंत्री ने चंडीगढ़ में ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन ऐप लॉन्च किया। 2. ई-साक्ष्य के तहत सभी वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और गवाही ई-एविडेंस सर्वर पर सेव की जाएगी। 3. ई-समन के तहत सभी साक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक रूप से कोर्ट से पुलिस स्टेशन और उस व्यक्ति को भेजे जाएंगे, जिसे समन भेजा जाना है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्रीय गृह मंत्री ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन ऐप लॉन्च किए। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) में न्याय का भाव है। ई-साक्ष्य के तहत सभी वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और गवाही ई-एविडेंस सर्वर पर सेव की जाएगी। ई-समन के तहत सभी साक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक रूप से कोर्ट से पुलिस स्टेशन और उस व्यक्ति को भेजे जाएंगे, जिसे समन भेजा जाना है। न्याय सेतु डैशबोर्ड पर पुलिस, मेडिकल, फोरेंसिक, अभियोजन और जेल आपस में जुड़े होंगे। न्याय श्रुति के माध्यम से न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहों की सुनवाई कर सकेगा। चंडीगढ़ के नए आपराधिक कानूनों के 100% कार्यान्वयन वाला पहला स्थान बनने की संभावना है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. नोवाक जोकोविच ने ओलंपिक में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। 2. नोवाक जोकोविच ने पुरुष टेनिस एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज़ को 7-6 (3), 7-6 (2) से हराया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: नोवाक जोकोविच ने ओलंपिक में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। नोवाक जोकोविच ने पुरुष टेनिस एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज़ को 7-6 (3), 7-6 (2) से हराया। उनके पास पहले से ही 24 ग्रैंड स्लैम खिताब का रिकॉर्ड है। नोवाक जोकोविच ओलंपिक में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति भी बन गए। आंद्रे अगासी, राफेल नडाल, स्टेफी ग्राफ और सेरेना विलियम्स सभी चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट और ओलंपिक एकल स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। लोरेंजो मुसेट्टी ने फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को हराकर कांस्य पदक जीता। वे पिछले 100 वर्षों में टेनिस में पदक जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC EXAM QUIZ 05.08.2024 ALL EXAM QUIZ 06.08.2024