0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 03.08.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विश्व मैंग्रोव दिवस (26 जुलाई) पर वैश्विक मैंग्रोव गठबंधन (GMA) द्वारा ‘विश्व के मैंग्रोव की स्थिति 2024’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई। 2. GMA 200 से अधिक सदस्यों का प्रमुख गठबंधन है जो विश्व के मैंग्रोव के संरक्षण और पुनरुद्धार को आगे बढ़ा रहा है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विश्व मैंग्रोव दिवस (26 जुलाई) पर वैश्विक मैंग्रोव गठबंधन (GMA) द्वारा ‘विश्व के मैंग्रोव की स्थिति 2024’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की गई। GMA 100 से अधिक सदस्यों का प्रमुख गठबंधन है जो विश्व के मैंग्रोव के संरक्षण और पुनरुद्धार को आगे बढ़ा रहा है। विश्व के मैंग्रोव की स्थिति रिपोर्ट- 2024 के अनुसार मैंग्रोव के मुख्य लाभ ग्लोबल मैंग्रोव वॉच द्वारा विकसित नवीनतम विश्व मानचित्र (GMW v4.0), स्थानिक रिज़ॉल्यूशन में छह गुना सुधार प्रदान करता है। यह वर्ष 2020 में 147,256 वर्ग किमी. मैंग्रोव का मानचित्रण करता है, जिसमें छह नए क्षेत्रों के लिये डेटा जोड़ा गया है। दक्षिण पूर्व एशिया में विश्व के लगभग एक-तिहाई मैंग्रोव हैं, जिसमें अकेले इंडोनेशिया में 21% हिस्सा है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत को आपूर्ति शृंखला परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया है, जो 14 सदस्यीय इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) ब्लॉक द्वारा स्थापित तीन निकायों में से एक है। 2. भारत और 23 अन्य इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) भागीदारों ने एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, आपूर्ति शृंखला लचीलेपन से संबंधित महत्त्वपूर्ण इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) समझौते के तहत तीन आपूर्ति शृंखला निकायों की स्थापना की है। 3. राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण के लिये सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों तथा वस्तुओं के लिये आपूर्ति शृंखलाओं को मज़बूत करने हेतु लक्षित कार्रवाई-उन्मुख कार्य करना। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत को आपूर्ति शृंखला परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया है, जो 14 सदस्यीय इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) ब्लॉक द्वारा स्थापित तीन निकायों में से एक है। आपूर्ति शृंखला परिषद भारत और 13 अन्य इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (IPEF) भागीदारों ने एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, आपूर्ति शृंखला लचीलेपन से संबंधित महत्त्वपूर्ण इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) समझौते के तहत तीन आपूर्ति शृंखला निकायों की स्थापना की है। आपूर्ति शृंखला परिषद: राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण के लिये सबसे महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों तथा वस्तुओं के लिये आपूर्ति शृंखलाओं को मज़बूत करने हेतु लक्षित कार्रवाई-उन्मुख कार्य करना। संकट प्रतिक्रिया नेटवर्क: आपातकालीन या आसन्न व्यवधानों के लिये सामूहिक आपातकालीन प्रतिक्रिया हेतु एक मंच प्रदान करना। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सहकारिता मंत्रालय ने बहु-राज्य सहकारी समिति (MSCS) अधिनियम, 2002 के तहत भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) की स्थापना की है। 2. BBSSL को IFFCO, KRIBHCO, NAFED, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और NCDC द्वारा प्रवर्तित किया जाता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सहकारिता मंत्रालय ने बहु-राज्य सहकारी समिति (MSCS) अधिनियम, 2002 के तहत भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) की स्थापना की है। BBSSL को IFFCO, KRIBHCO, NAFED, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और NCDC द्वारा प्रवर्तित किया जाता है। इसे इफको, कृभको, नेफेड, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा प्रवर्तित किया जाता है। BBSSL की आरंभिक चुकता पूंजी 250 करोड़ रुपये है, जिसमें पांचों प्रवर्तकों का 50-50 करोड़ रुपये का योगदान है 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. महिला उद्यमिता कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा शुरू किया गया है। 2. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और उसका विस्तार करने के दौरान आने वाली अनूठी चुनौतियों का समाधान करना है। 3. वित्तीय अनुदान प्रदान करने के साथ-साथ, यह कार्यक्रम ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ साझेदारी करेगा और स्किल इंडिया डिजिटल हब पर उनके सामान और सेवाओं का प्रदर्शन करेगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: महिला उद्यमिता कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और उसका विस्तार करने के दौरान आने वाली अनूठी चुनौतियों का समाधान करना है। वित्तीय अनुदान प्रदान करने के साथ-साथ, यह कार्यक्रम ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ साझेदारी करेगा और स्किल इंडिया डिजिटल हब पर उनके सामान और सेवाओं का प्रदर्शन करेगा। यह कार्यक्रम आवश्यक प्रशिक्षण, ज्ञान और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करके महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के दौरान आने वाली बाधाओं का समाधान करना चाहता है। कार्यक्रम की शुरुआत स्किल इंडिया डिजिटल हब पर विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध स्व-शिक्षण बुनियादी उद्यमिता पाठ्यक्रमों के शुभारंभ के साथ हुई है। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने पर प्रतिभागियों को एनएसडीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईइएसबीयूडी) से सह-ब्रांडेड प्रमाणपत्र मिलेगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य लगभग 25 लाख भारतीय महिलाओं को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम का समापन भव्य होगा जिसमें एक प्रतिष्ठित पैनल शीर्ष 50 प्रतियोगियों के व्यावसायिक विचारों को सुनेगा। शीर्ष प्रतिस्पर्धियों में से दस को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज से दस-दस लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण कर दिया है। 2. 2007 में, रामनगर जिले को बेंगलुरु ग्रामीण जिले से अलग करके बनाया गया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण कर दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अक्टूबर 2023 में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सबसे पहले इस कदम का प्रस्ताव रखा था और वह रामनगर के प्रभारी मंत्री भी हैं। इस कदम का उद्देश्य रामनगर के निवासियों को बेंगलुरु की प्रतिष्ठा से जुड़े लाभों को प्राप्त करने में मदद करना था। 2007 में, रामनगर जिले को बेंगलुरु ग्रामीण जिले से अलग करके बनाया गया था। जिले में रामनगर, चन्नपटना, हरोहल्ली, कनकपुरा और मगदी तालुके शामिल थे। कर्नाटक में कुल 31 जिले हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 03.08.2024 ALL EXAM QUIZ 05.08.2024