Skip to content
- केंद्रीय मंत्री ने ‘फ्लडवॉच इंडिया’ मोबाइल एप्लीकेशन का संस्करण 2.0 जारी किया।
- ‘फ्लडवॉच इंडिया’ मोबाइल एप्लीकेशन के उन्नत संस्करण का उद्देश्य देश भर में बाढ़ की स्थिति का व्यापक और विस्तृत अवलोकन प्रदान करना है।
- ‘फ्लडवॉच इंडिया’ ऐप का यह नया संस्करण केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा विकसित किया गया है।
- इससे पहले का संस्करण 200 निगरानी स्टेशनों से बाढ़ का पूर्वानुमान प्रदान कर रहा था।
- ऐप का संस्करण 2.0 अतिरिक्त 392 बाढ़ निगरानी स्टेशनों को जानकारी प्रदान करता है। स्टेशनों की कुल संख्या 592 हो गई है।
- मोबाइल ऐप का नवीनतम संस्करण देश के 150 प्रमुख जलाशयों की भंडारण स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान करता है।
- यह सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिए उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करता है।
- यह ऐप 2 भाषाओं – अंग्रेजी और हिंदी में जानकारी प्रदान करेगा।
error: Content is protected !!