विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) के लिए, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज-सीजन 1’ के तहत 25 चैलेंज का शुभारंभ किया।
ये चैलेंज एनीमेशन, फिल्म निर्माण, गेमिंग, संगीत और दृश्य कला सहित विभिन्न विषयों को कवर करती हैं।
ये चैलेंज उद्योग संघों के साथ-साथ संगठनों द्वारा भी आयोजित की जा रही हैं।
कुछ चैलेंज में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा एनीमे चैलेंज, इंडियन कॉमिक्स एसोसिएशन द्वारा कॉमिक्स क्रिएटर चैंपियनशिप आदि शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री द्वारा एक नई क्रिएटर इकोनॉमी बनाई गई है और उसे मान्यता दी गई है।
पहला राष्ट्रीय क्रिएटर्स पुरस्कार मार्च 2024 में प्रस्तुत किया गया।
ड्राफ्ट ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024 में ओटीटी कंटेंट और डिजिटल न्यूज के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट और ऑनलाइन वीडियो क्रिएटर को भी शामिल किया गया है।