- सेबी ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में प्रवीणा राय के नाम को मंजूरी दे दी है।
- वे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की सीओओ थीं।
- वे मार्केटिंग, व्यवसाय विकास, उत्पाद प्रबंधन और संचालन रणनीति तैयार करने और उसे लागू करने के लिए जिम्मेदार थीं।
- उन्हें भुगतान, कार्ड, खुदरा, लेनदेन, थोक और वाणिज्यिक बैंकिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड
- यह भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज है।
- इसे 2003 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।
- यह वर्तमान में मुंबई में स्थित है।
