Thu. Jun 25th, 2026
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी ) ने 4:2 के बहुमत से लगातार नौवीं बार पॉलिसी रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित बनाए रखने के लिए मतदान किया है।
  • आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 6, 7 और 8 अगस्त, 2024 को मुंबई में हुई थी । इसकी अगली बैठक 7 से 9 अक्टूबर 2024 को होगी।
  • आरबीआई अधिनियम 1934 के अनुसार, मौद्रिक नीति समिति को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम चार बार बैठक करनी होती है।

नीति दरों और अनुपातों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वे इस प्रकार हैं

नीति रेपो दर6.5%
प्रत्‍यावर्तनीय रेपो दर3.35 %
स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ)6.25%
सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ)6.75%
बैंक दर6.75%
नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर)4.50%
वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर)18%

Login

error: Content is protected !!