Fri. Mar 27th, 2026

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9 अगस्त 2024 को एक बैठक में प्रधान मंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0  योजना को मंजूरी दी, जिसमें 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना की गई है।पीएमएवाई-यू 2.0 योजना  प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) की जगह लेगा, जो 25 जून 2015 को शुरू हुई थी और 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हुई थी।पीएमएवाई-यू केंद्र सरकार की सभी के लिए आवास नीति का हिस्सा है, जो शहरी क्षेत्रों में सभी पात्र लाभार्थियों को सभी मौसम के लिए पक्के घर प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू ) 2.0 योजना  की अवधि

  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0  योजना की अवधि पांच वर्ष है।
  • इसका लक्ष्य शहरी गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ घरों के निर्माण की सुविधा प्रदान करना है।

योजना के कार्यान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय

  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 योजना को लागू करने के लिए नोडल निकाय होगा।

योजना के लाभार्थी

  • शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय समूह (एलआईजी) और मध्यम आय समूह (एमआईजी) जिनके पास कोई पक्का घर नहीं है, वे प्रधान मंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 के तहत पात्र हैं।

योजना के तहत

  • ईडब्ल्यूएस परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
  • एलआईजी परिवार की वार्षिक आय प्रति वर्ष लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • एमआईजी परिवार की वार्षिक आय 9 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

पीएमएवाई-यू 2.0 योजना के घटक

  • लाभार्थी-आधारित निर्माण (बीएलसी) – ईडब्ल्यूएस परिवारों को उनकी अपनी निजी  भूमि या राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान की गई भूमि पर घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) – ईडब्ल्यूएस परिवारों को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, शहरी स्थानीय निकायों और सार्वजनिक या निजी एजेंसियों द्वारा विभिन्न भागीदारी में बनाए जा रहे घरों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • किफायती किराये के आवास (एआरएच) – कामकाजी महिलाओं, औद्योगिक श्रमिकों, शहरी प्रवासियों, बेघर/निराश्रितों, छात्रों और अन्य पात्र लाभार्थियों को किराए पर देने के लिए घरों का निर्माण किया जाएगा। उपरोक्त दो घटकों के विपरीत, घर लाभार्थियों के स्वामित्व के लिए नहीं बनाए जाएंगे बल्कि किराए पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

योजना का वित्तपोषण

  • पीएमएयू 2.0 के तहत एक करोड़  घर बनाने के लिए पांच वर्षों में कुल निवेश 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना की गई है।
  • योजना के तहत केंद्र सरकार/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश 2.30 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेंगे।
  • सरकार योजना के बीएलसी और एएचपी घटक में निर्मित प्रति घर 2.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।

केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में, इसके वित्तपोषण का बोझ केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों द्वारा एक निश्चित अनुपात में साझा किया जाएगा;

  • केंद्र और राज्य का अनुपात 60:40,
  • विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर) के लिए फंडिंग पैटर्न केंद्र और  केंद्र शासित प्रदेश  में 90:10  का अनुपात होगा,
  • बिना किसी विधायिका के केंद्र शासित प्रदेश में , केंद्र सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषित किया जाएगा।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए शर्तें

  • पीएमएवाई-यू 2.0 ने योजना में भाग लेने के लिए पात्र होने के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कुछ पूर्व शर्तें रखी हैं। राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश को एक “किफायती आवास नीति” तैयार करनी होगी जिसमें केंद्र सरकार द्वारा निर्दिष्ट विभिन्न सुधार और प्रोत्साहन शामिल हों।

प्रौद्योगिकी एवं नवाचार उप-मिशन (टीआईएसएम)

  • प्रौद्योगिकी और नवाचार उप-मिशन (टीआईएसएम) पीएमएवाई-यू   2.0 योजना का हिस्सा है। यह राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और अन्य हितधारकों को तेजी से घर निर्माण और आपदा प्रतिरोधी, जलवायु-स्मार्ट इमारतों के लिए आधुनिक, हरित प्रौद्योगिकी अपनाने में सुविधा प्रदान करेगा।

Login

error: Content is protected !!