Fri. May 8th, 2026

उत्तर रेलवे द्वारा उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम में परिवर्तन किया गया .  जिन्हें जिले के धार्मिक पहचान और महापुरुषों के नाम पर स्टेशनों के नाम दिए गए हैं. इनमें जायस स्टेशन, अकबरगंज स्टेशन, फुरसतगंज रेलवे स्टेशन, वारिसगंज हाल्ट स्टेशन, निहालगढ़ स्टेशन, बनी रेलवे स्टेशन, मिसरौली स्टेशन और कासिमपुर हॉल्ट स्टेशन के नाम शामिल हैं. साल 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन कर दिया गया था.   

पूर्व अमेठी लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी ने फरवरी महीने में गृह मंत्रालय को नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मार्च में मंजूरी मिल गई थी. हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कारण इस प्रक्रिया में देरी हुई, लेकिन अंततः मंगलवार को नाम बदलने का आदेश जारी कर दिया गया.

स्टेशनों के बदले गए नाम

पुराना नामनया नाम
कासीमपुर हॉल्टजायस सिटी
जायसगुरु गोरखनाथ धाम
बानीस्वामी परमहंस
मिसरौलीमाँ कालिकन धाम
निहालगढ़महाराजा बिजली पासी
अकबरगंजमाँ अहरवा भवानी धाम
वारिसगंजअमर शहीद भाले सुल्तान
फुरसतगंजतपेश्वरनाथ धाम

Login

error: Content is protected !!