Tue. Apr 7th, 2026
  • सरकार द्वारा ‘किसानों की बात’ रेडियो कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
  • किसानों को विज्ञान का लाभ तुरंत मिले, इसके लिए सरकार महीने में एक बार ‘किसानों की बात’ नाम से कार्यक्रम शुरू करेगी।
  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम अगले महीने शुरू होगा।
  • यह कार्यक्रम रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा।
  • इसमें कृषि विभाग के वैज्ञानिक, अधिकारी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भी मौजूद रहेंगे तथा किसानों को जो भी जानकारी आवश्यक होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी।
  • कृषि विज्ञान केन्द्र को किसानों से पूरी तरह से जोड़ने की जरूरत है। वैज्ञानिक लाभ किसानों तक तत्काल पहुंचे, इसके प्रयास किए जाएंगे।
  • इसके अलावा, श्री चौहान ने कहा कि पहले किसानों के लिए बजट केवल 27 हजार करोड़ रुपये था, जिसे प्रधानमंत्री ने बढ़ाकर 1.52 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

Login

error: Content is protected !!