Sun. Mar 29th, 2026
  • हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने  2024 पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक का फैसला करने के लिए यह  मैच 8 अगस्त 2024 को पेरिस में स्थित यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेला गया था।
  • 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के बाद यह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक है।
  • स्पेन के खिलाफ मैच ,अनुभवी भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। इस पूरे ओलंपिक में श्रीजेश का शानदार प्रदर्शन रहा है।
  • कांस्य पदक के के लिए खेले गए मैच में दोनों गोल भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए और स्पेन के लिए एकमात्र गोल मिरालेस ने किया।
  • भारतीय कप्तान ने पेरिस ओलंपिक 2024 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में दस गोल के साथ सर्वोच्च गोल स्कोरर के रूप में समापन किया।
  • इससे पहले सेमीफाइनल में भारत जर्मनी से 3-2 से हार गया था।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का रिकॉर्ड

  • पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा जीता गया 13वां पदक था। 
  • 1972 म्यूनिख ओलंपिक के बाद यह पहली बार है कि भारत ने ओलंपिक में लगातार दो पदक जीते हैं।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में अब तक  8 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य जीते हैं।

Login

error: Content is protected !!