आईआईटीजीएन और आईआईटी इंदौर ने नदी पारिस्थितिकी तंत्र का आकलन करने के लिए संयुक्त रूप से सीनर्मदा (cNARMADA) की स्थापना की।
नर्मदा नदी बेसिन प्रबंधन केंद्र (cNARMADA) की स्थापना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (आईआईटीजीएन) के परिसर में की गई है।
नर्मदा नदी बेसिन की स्थिति का आकलन और प्रबंधन योजना (CAMP) संचालित करने के लिए आईआईटीजीएन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (IITI) के साथ हाथ मिलाया है।
नर्मदा नदी पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाली मौजूदा स्थितियों का आकलन और पहचान करने के लिए सीनर्मदा (cNARMADA) का उद्घाटन किया गया।
यह नदी पारिस्थितिकी तंत्र के व्यापक कायाकल्प और संरक्षण के लिए एक रोड मैप भी तैयार करेगा।
नर्मदा और उसकी सहायक नदियों का अध्ययन प्रमुख मानवीय गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए बेसिन-व्यापी दृष्टिकोण का उपयोग करके किया जाएगा।