- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एमएसएमई के लिए इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) के उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।
- यह आईएसीसी का पहला केंद्र होगा, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को उन्नत और मजबूत करना है।
- भूपेंद्र पटेल ने कहा कि एमएसएमई अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।
- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में एमएसएमई क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स
- इसकी स्थापना 1968 में हुई थी।
- यह भारत-अमेरिका आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा देने वाला शीर्ष द्विपक्षीय चैंबर है।
- इसकी शुरुआत तत्कालीन उद्योग जगत के नेताओं के साथ राजदूत चेस्टर बाउल्स ने की थी।
