केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 हजार 657 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
ये परियोजनाएं ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के 14 जिलों को कवर करेंगी।इन परियोजनाओं के माध्यम से आकांक्षी जिलों और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इन परियोजनाओं में गुनुपुर-थेरूबली नई रेलवे लाइन मार्ग और जूनागढ़-नबरंगपुर लाइन, मलकानगिरी-पांडुरंगपुरम लाइन और बुरामारा-चाकुलिया रेल मार्ग शामिल हैं।
बिहार में बिक्रमशिला-कटराहा रेल मार्ग विकसित किया जाएगा जबकि महाराष्ट्र में जालना-जलगांव परियोजना अजंता गुफाओं को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
ये मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात और सीमेंट जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण हैं।