Mon. Jun 22nd, 2026
  • भारतीय मानकों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए बीआईएस ने हैकाथॉन लॉन्च किया।
  • इस हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य भारतीय मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, यह लोगों को गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के बारे में भी जागरूक करेगा।
  • यह हैकाथॉन उन संस्थानों के छात्रों के लिए लॉन्च किया गया है, जिन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • प्रतिभागियों को भारतीय मानकों पर केंद्रित ऑनलाइन गतिविधियों और खेलों के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करने और विकसित करने का काम दिया गया है।
  • सभी प्रविष्टियाँ 23 अगस्त तक जमा करनी होंगी।
  • ऑनलाइन गतिविधियों में जागरूकता और गुणवत्ता चेतना बढ़ाने के लिए विभिन्न बीआईएस गतिविधियां शामिल हैं।

भारतीय मानक ब्यूरो

  • यह एक भारतीय राष्ट्रीय मानक निकाय है जो उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तत्वावधान में काम करता है।
  • यह एक वैधानिक निकाय है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 द्वारा स्थापित किया गया था।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

Login

error: Content is protected !!