Mon. Mar 23rd, 2026
  • पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया । 33 वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 11 अगस्त 2024 को समाप्त हुआ, जब अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने एथलीटों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मारचंद के साथ ओलंपिक लौ को बुझा दिया।
  • ओलंपिक खेल,जिसकी शुरुआत 1896 के एथेंस ओलंपिक से हुई थी ,हर चार साल में आयोजित किए जाते हैं।अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख ने एथलीटों और फ्रांसीसी तैराक लियोन मारचंद के साथ मेजबान शहर पेरिस, फ्रांस में 11 अगस्त 2024 को ओलंपिक लौ बुझा कर आधिकारिक रूप से 33वां ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की समापन की घोषणा की।
  • प्रतीकात्मक रूप से अंतर्राष्ट्रीय झंडे को लॉस एंजिल्स शहर को सौंप दिया गया जो 34 वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा। 
  • अमरीकी शहर लॉस एंजिल्स तीसरी बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करेगा,इससे पहले उसने 1932 और 1984 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की थी।पेरिस ने भी तीसरी बार -1900, 1924 और 2024 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की थी।
  • समापन समारोह में मनु भाकर और पी आर श्रीजेश भारतीय ध्वजवाहक थे।उद्घाटन समारोह में शरथ कमल और पीवी सिंधु भारतीय ध्वजवाहक थे।
  • उद्घाटन समारोह सीन नदी पर खुले में आयोजित किया गया था जबकि  समापन समारोह पेरिस में फ्रांस के सबसे बड़े स्टेडियम, स्टेड डी फ्रांस में आयोजित किया गया था।

पेरिस ओलंपिक में तीसरा सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन

  • पेरिस ओलंपिक में 117 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम वाले भारत ने केवल छह पदक जीते- एक रजत और पांच कांस्य जीते। छह भारतीय खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहे और मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए।।
  • यह ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
  • ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 टोक्यो ओलंपिक में था, जहां भारत ने सात पदक जीते- एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य।
  • भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 लंदन ओलंपिक में था जब उसने छह पदक जीते – दो रजत और चार कांस्य।

पेरिस ओलंपिक में भारतीय पदक विजेता       

भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक में 6 पदकों – 1 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ पेरिस ओलंपिक का समापन किया।

क्रमांक खिलाड़ी स्पर्धा पदक 
1मनु भाकरमहिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टलकांस्य  
2मनु भाकर और सरबजोत सिंह10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंगकांस्य   
3स्वप्निल कुसालेपुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशनकांस्य  
4भारतीय पुरुष हॉकी टीम  पुरुष हॉकीकांस्य
5नीरज चोपड़ा भाला  फेंक रजत 
6अमन सेहरावतपुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्तीकांस्य 

पेरिस ओलंपिक एक नज़र मे  

  • नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में 89.45 मीटर की दूरी तय करके रजत पदक जीता। यह उनका दूसरा ओलंपिक पदक था, जिससे वे भारत के पाँचवें दो बार ओलंपिक पदक विजेता बन गए।
  • मनु भाकर ओलंपिक शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वह व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्द्धाओं में पदक जीतकर एक ही खेल में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट भी बनीं।
  • भारत ने निशानेबाजी में तीन पदक जीते, जिसमें स्वप्निल कुसाले द्वारा हासिल किया गया 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में पहला ओलंपिक पदक भी शामिल है। यह ओलंपिक में निशानेबाजी में भारत का सर्वोच्च पदक था।
  • भारतीय एथलीटों ने तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और टेनिस जैसे 16 खेलों में 69 पदकों के लिए प्रतिस्पर्द्धा की।
  • लक्ष्य सेन ओलंपिक में पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय बने और चौथे स्थान पर रहे।
  • पहलवान विनेश फोगट महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुँचने के बाद, 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गईं।
  • आज तक भारत ने कुल 41 ओलंपिक पदक जीते हैं। उल्लेखनीय उपलब्धियों में नॉर्मन प्रिचर्ड के रजत पदक (1900 पेरिस), केडी जाधव का कांस्य (1952 हेलसिंकी), कर्णम मल्लेश्वरी का कांस्य (2000 सिडनी), अभिनव बिंद्रा का स्वर्ण (2008 बीजिंग) और नीरज चोपड़ा का स्वर्ण (2020 टोक्यो) शामिल हैं।
  • पुरुष हॉकी टीम ने आठ स्वर्ण सहित 13 पदक जीते हैं, जबकि भारत ने कुश्ती में आठ पदक प्राप्त किये हैं। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन टोक्यो 2020 में रहा, जिसमें इसे एक स्वर्ण सहित सात पदक प्राप्त हुए है। भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में रहा था, जब इसने छह पदक (दो रजत और चार कांस्य) जीते थे।

2024 पेरिस ओलंपिक में अंतिम पदक तालिका

पेरिस ओलंपिक में संयुक्त राज्य अमेरिका 126 पदकों के साथ पदक तालिका में सबसे आगे रहा। भारत 6 पदकों के साथ 71वें स्थान पर

पदक तालिका में स्थान  देश स्वर्ण पदकरजत  पदककांस्य  पदककुल पदक
1संयुक्त राज्य अमेरिका      404442126
2चीन  40272491
3जापान   20121345
4ऑस्ट्रेलिया     18191753
5फ़्रांस 16262264
71भारत  0156

2024 पेरिस ओलंपिक का पुनर्कथन

  • पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया था।
  • पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक समारोह का उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि खुले में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह  परेड सीन नदी जिसके किनारे पेरिस शहर स्थित है, पर तैरती नावों पर आयोजित की गई थी।
  • 2024 पेरिस ओलंपिक में, 206 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों,क्षेत्रों और आईओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम के एथलीटों ने भाग लिया।
  • पेरिस ओलंपिक में खेलों की कुल संख्या, 32 और 48 विधाएँ।
  • 329 पदक स्पर्धाएँ।
  • ओलंपिक में पहली बार ब्रेकिंग स्पोर्ट को शामिल किया गया।

ओलंपिक में पहली बार पदक विजेता देश/क्षेत्र

  • अल्बानिया: पुरुषों की 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में चेरमेन वालिएव ने कांस्य पदक जीता
  • केप वर्डे: डेविड डी पिना, पुरुषों की 51 किग्रा मुक्केबाजी में कांस्य
  • डोमिनिका: थिया लाफॉन्ड, महिलाओं की ट्रिपल जंप में स्वर्ण
  • सेंट लूसिया: जूलियन अल्फ्रेड, महिलाओं की 100 मीटर मीटर में स्वर्ण
  • शरणार्थी ओलंपिक टीम: सिंडी नगाम्बा, महिलाओं की 75 किग्रा मुक्केबाजी में कांस्य पदक। वह कैमरून की शरणार्थी है

ओलंपिक में पहली बार स्वर्ण पदक विजेता देश/क्षेत्र

  • बोत्सवाना: 200 मीटर में लेटसाइल टेबोगो
  • डोमिनिका: महिलाओं की ट्रिपल जंप में थिया लाफॉन्ड
  • ग्वाटेमाला: शूटिंग में एड्रियाना रुआनो ओलिवा
  • सेंट लूसिया: महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में जूलियन अल्फ्रेड।

2024 पेरिस ओलंपिक का शुभंकर और आदर्श वाक्य

  • शुभंकर -ओलिंपिक फ़्रीज – पारंपरिक फ्रेंच फ़िरिगियन टोपी पर आधारित। इसका रंग फ़्रांस के झंडे- नीला, सफ़ेद और लाल पर आधारित।
  • आदर्श वाक्य- अकेले हम तेजी से आगे बढ़ते हैं, लेकिन साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं।

Login

error: Content is protected !!