भारत और जापान के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता 20 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, जापानी रक्षा मंत्री किहारा मिनोरू और विदेश मंत्री सुश्री योको कामिकावा ने भाग लिया।
2+2 वार्ता के दौरान रक्षा मंत्री और उनके जापानी समकक्ष के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।
बैठक के दौरान मंत्रियों ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।
उन्होंने आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारत और जापान ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ साझा करते हैं।
दूसरा भारत-जापान 2+2 संवाद सितंबर 2022 में जापान में आयोजित किया गया था।