युकी भांबरी और उनके फ्रांसीसी साथी अल्बानो ओलिवेटी ने स्विस ओपन 2024 का युगल खिताब जीता।
युकी भांबरी और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी ने फाइनल में फ्रांस के फैब्रिस मार्टिन और उगो हम्बर्ट को 3-6, 6-3 और 10-6 से हराकर स्विस ओपन 2024 का युगल खिताब जीता।
युकी भांबरी और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी का यह इस साल का दूसरा एटीपी टूर खिताब है।
उन्होंने जर्मन जोड़ी एंड्रियास मिएस और जान-लेनार्ड स्ट्रफ को हराकर बवेरियन इंटरनेशनल युगल खिताब जीता था।
भांबरी ने 2023 में स्पेन में मैलोर्का चैंपियनशिप में लॉयड हैरिस के साथ एटीपी टूर पर अपना पहला खिताब जीता।
स्विस ओपन टूर्नामेंट 2024 16 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 तक चला।
यह स्विस ओपन का 56वां संस्करण था जो स्विट्जरलैंड के गस्टाड में रॉय इमर्सन एरिना में आयोजित किया गया था।