Fri. Jun 5th, 2026
  • विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का उद्घाटन किया गया।
  • भारत पहली बार 21-31 जुलाई, 2024 तक नई दिल्ली में यूनेस्को की प्रतिष्ठित विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है।
  • संस्कृति मंत्रालय 2024 विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम की मेजबानी कर रहा है।
  • इसका आयोजन 14 से 23 जुलाई 2024 तक “21वीं सदी में विश्व धरोहर: युवाओं के लिए क्षमता निर्माण और अवसर तलाशना” थीम के तहत किया जा रहा है।
  • इसमें दुनिया भर के 50 युवा पेशेवर (भारत से 20 और भारत से बाहर से 30) अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
  • इससे हमारी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विश्व धरोहर की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन में युवा पेशेवरों की विशेषज्ञता, कौशल और क्षमता में वृद्धि होगी।
  • वे विश्व धरोहर और सतत विकास की वैश्विक अवधारणाओं पर भी चर्चा करेंगे।
  • इस वर्ष के उप-विषयों का ध्यान सतत विकास की गति को बनाए रखने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने पर होगा।

Login

error: Content is protected !!