0 UPSC HINDI QUIZ 01.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि भारत में या जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की सहायता करने वालों पर विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के स्थान पर शत्रु एजेंट अध्यादेश 2005 के तहत जांच एजेंसियों द्वारा मुकदमा चलाया जाना चाहिए । 2. शत्रु एजेंट सर्वप्रथम वर्ष 1927 में जम्मू-कश्मीर (J&K) के डोगरा महाराजा द्वारा जारी किया गया था। 3. इसे 'अध्यादेश' इसलिये कहा जाता था क्योंकि डोगरा शासन के दौरान बनाए गए कानूनों को अध्यादेश कहा जाता था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने कहा है कि भारत में या जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की सहायता करने वालों पर विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम (Unlawful Activities Prevention Act – UAPA) के स्थान पर शत्रु एजेंट अध्यादेश (Enemy Agents Ordinance), 2005 के तहत जांच एजेंसियों द्वारा मुकदमा चलाया जाना चाहिए । शत्रु एजेंट अध्यादेश यह सर्वप्रथम वर्ष 1917 में जम्मू-कश्मीर (J&K) के डोगरा महाराजा द्वारा जारी किया गया था। इसे 'अध्यादेश' इसलिये कहा जाता था क्योंकि डोगरा शासन के दौरान बनाए गए कानूनों को अध्यादेश कहा जाता था। विभाजन के बाद का विकास: इस अध्यादेश को वर्ष 1948 में महाराजा द्वारा कश्मीर संविधान अधिनियम, 1939 की धारा 5 के अंतर्गत अपनी विधि निर्माण की शक्तियों का प्रयोग करते हुए कानून के रूप में पुनः अधिनियमित किया गया। कानूनी आधार: शत्रु एजेंट अध्यादेश को बाद में जम्मू-कश्मीर संविधान, 1957 की धारा 157 के तहत शामिल करके इसका संरक्षण किया गया। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल द्वारा “भारत की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट” में ‘रेगुलर फॉलो अप’ श्रेणी में रखा गया है। 2. सिंगापुर बैठक के दौरान, एफएटीएफ ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी, आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण और प्रसार विरोधी वित्तपोषण से संबंधित प्रावधानों को लागू करने में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा की। 3. इस बैठक के दौरान भारत को रूस, फ्रांस, इटली और यूनाइटेड किंगडम के साथ 'नियमित अनुवर्ती' श्रेणी में रखा गया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) द्वारा “भारत की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट” (Mutual Evaluation Report of India) में ‘रेगुलर फॉलो अप’ श्रेणी में रखा गया है। यह निर्णय, 26-28 जून 2024 को सिंगापुर में आयोजित एफएटीएफ की पूर्ण बैठक में किया गया । बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद वित्तपोषण और प्रसार वित्तपोषण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी मुद्दों, आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण और प्रसार विरोधी वित्तपोषण पर एफएटीएफ द्वारा अनिवार्य कार्यों के अनुपालन और कार्रवाई पर भारत सहित 17 देशों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। भारत नियमित अनुवर्ती श्रेणी में रखे जाने वाले पांच देशों में शामिल सिंगापुर बैठक के दौरान, एफएटीएफ ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी, आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण और प्रसार विरोधी वित्तपोषण से संबंधित प्रावधानों को लागू करने में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान भारत को रूस, फ्रांस, इटली और यूनाइटेड किंगडम के साथ 'नियमित अनुवर्ती' श्रेणी में रखा गया। एक देश को ग्रे सूची में डाल दिया गया, और बाकी देशों को 'उच्च अनुवर्ती' श्रेणी में रखा गया। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. रूस ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) से कोयले से लदी दो ट्रेनें भारत भेजी हैं। 2. INSTC 5,200 किलोमीटर लंबा मल्टीमोड ट्रांज़िट रूट है जो हिंद महासागर और फारस की खाड़ी को ईरान के रास्ते कैस्पियन सागर से और फिर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते उत्तरी यूरोप से जोड़ता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: रूस ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (आईएनएसटीसी) से कोयले से लदी दो ट्रेनें भारत भेजी हैं। अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा INSTC 7,200 किलोमीटर लंबा मल्टीमोड ट्रांज़िट रूट है जो हिंद महासागर और फारस की खाड़ी को ईरान के रास्ते कैस्पियन सागर से और फिर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के रास्ते उत्तरी यूरोप से जोड़ता है। यह भारत, ईरान, अज़रबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के बीच माल के परिवहन के उद्देश्य से जहाज़, रेल और सड़क मार्गों को जोड़ता है। उत्पत्ति इसे 12 सितंबर 2000 को सेंट पीटर्सबर्ग में सदस्य देशों के बीच परिवहन सहयोग को बढ़ावा देने के लिये वर्ष 2000 में यूरो-एशियाई परिवहन सम्मेलन में ईरान, रूस और भारत द्वारा हस्ताक्षरित एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत शुरू किया गया था। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने भारत मंडपम (नई दिल्ली) में इंटरनेशनल शुगर आर्गेनाईजेशन (ISO) की 54वीं परिषद बैठक का उद्घाटन किया। 2. बैठक में "चीनी और जैव ईंधन-उभरते परिदृश्य" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों, भारतीय चीनी मिल अधिकारियों, उद्योग संघों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। 3. इसमें वैश्विक चीनी सेक्टर के भविष्य, जैव ईंधन, संधारणीयता और किसानों की भूमिका पर चर्चा की गई। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने भारत मंडपम (नई दिल्ली) में इंटरनेशनल शुगर आर्गेनाईजेशन (ISO) की 64वीं परिषद बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में "चीनी और जैव ईंधन-उभरते परिदृश्य" (Sugar and Biofuels-Emerging Vistas) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों, भारतीय चीनी मिल अधिकारियों, उद्योग संघों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसमें वैश्विक चीनी सेक्टर के भविष्य, जैव ईंधन, संधारणीयता और किसानों की भूमिका पर चर्चा की गई। भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता और ब्राज़ील के बाद दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।गन्ना विश्व में इथेनॉल उत्पादन (मकई के बाद) के लिये दूसरा सर्व प्रमुख फीडस्टॉक है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सरकार द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना में संशोधन किया गया। 2. इस संशोधन से हर साल 7 लाख से अधिक कर्मचारी पेंशन योजना के सदस्यों को लाभ होगा जो 6 महीने से कम अंशदायी सेवा के बाद योजना छोड़ देते हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 में संशोधन किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 6 महीने से कम अंशदायी सेवा वाले कर्मचारी पेंशन योजना के सदस्यों को भी निकासी लाभ उपलब्ध हो। इस संशोधन से हर साल 7 लाख से अधिक कर्मचारी पेंशन योजना के सदस्यों को लाभ होगा जो 6 महीने से कम अंशदायी सेवा के बाद योजना छोड़ देते हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने तालिका डी को संशोधित किया है और यह सुनिश्चित किया है कि सदस्यों को आनुपातिक निकासी लाभ देने के लिए सेवा के हर पूरे महीने को ध्यान में रखा जाए। निकासी लाभ की राशि अब सदस्य द्वारा प्रदान की गई सेवा के पूर्ण महीनों की संख्या और उस वेतन पर निर्भर करेगी जिस पर कर्मचारी पेंशन योजना का योगदान प्राप्त हुआ था। अनुमान है कि तालिका डी में इस संशोधन से हर साल 23 लाख से अधिक सदस्यों को लाभ होगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 लाख से अधिक निकासी लाभ दावों का निपटान किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, 6 महीने से कम अंशदायी सेवा के कारण निकासी लाभ के लगभग 7 लाख दावे खारिज कर दिए गए थे। इस संशोधन के बाद, ऐसे सभी कर्मचारी पेंशन योजना सदस्य जिनकी आयु 14 जून 2024 तक 58 वर्ष नहीं हुई है, निकासी लाभ के लिए पात्र हो जाएंगे। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 01.07.2024 ALL EXAM QUIZ 02.07.2024