0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 26.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को अब मध्य प्रदेश में भी जांच के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेना होगी। 2. राज्य सरकार ने दिल्ली विषय पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा-5 की शक्तियों के तहत प्रदेश में जांच को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को अब मध्य प्रदेश में भी जांच के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेना होगी। राज्य सरकार ने दिल्ली विषय पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा-3 की शक्तियों के तहत प्रदेश में जांच को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। मध्य प्रदेश ने CBI जाँच के लिये पूर्व सहमति क्यों अनिवार्य की यह निर्णय भारतीय न्याय संहिता (BNS) में बदलावों और CBI के साथ हाल ही में हुए परामर्शों पर विचार करता है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17A के तहत, एजेंसियों को सरकारी अधिकारियों के खिलाफ जाँच करने के लिये अनुमति की आवश्यकता होती है। इसमें प्रावधान है कि PC अधिनियम के तहत किसी लोक सेवक द्वारा किये गए किसी भी अपराध में पुलिस अधिकारी द्वारा उचित प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना कोई जाँच नहीं की जाएगी। किसी भी अन्य अपराध के लिय सभी पिछली सामान्य सहमति और किसी भी अन्य अपराध के लिये राज्य सरकार द्वारा केस-दर-केस आधार पर दी गई कोई भी सहमति लागू रहेगी। मेघालय, मिज़ोरम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल और पंजाब समेत कई राज्यों ने CBI जाँच के लिये सामान्य सहमति वापस ले ली है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. रक्षा मंत्रालय ने रक्षा वस्तुओं से संबंधित पाँचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की है। 2. जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और आयात को कम करना तथा घरेलू रक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: रक्षा मंत्रालय ने रक्षा वस्तुओं से संबंधित पाँचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की है, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और आयात को कम करना तथा घरेलू रक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। हाल के घटनाक्रमों ने भारत के लिये एक व्यापक आंतरिक सुरक्षा योजना तैयार करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। जैसे-जैसे भारत का अंतर्राष्ट्रीय कद बढ़ता है और इसकी अर्थव्यवस्था मज़बूत होती है, आंतरिक सामंजस्य सुनिश्चित करना तथा सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करना सर्वोपरि हो जाता है। पाँचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची की मुख्य विशेषताएँ उद्देश्य और दायरा: पाँचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची में 346 वस्तुएँ शामिल हैं, जिनका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (DPSU) द्वारा आयात पर निर्भरता को कम करना है।यह सुनिश्चित करता है कि ये वस्तुएँ विशेष रूप से भारतीय उद्योग से खरीदी जाएँ, जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) तथा स्टार्टअप शामिल हैं।इन वस्तुओं में रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट (LRU), सिस्टम, सब-सिस्टम, असेंबली, सब-असेंबली, स्पेयर, कंपोनेंट और कच्चा माल शामिल हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने वाले लोक प्रशासकों के संदर्भ में आधिकारिक तौर पर प्रतिबंध हटा दिया है। 2. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी इस निर्णय ने वर्ष 1956, 1970 और 1980 के आधिकारिक ज्ञापनों में RSS के संदर्भ जारी निर्देशों को अप्रभावी बना दिया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने वाले लोक प्रशासकों के संदर्भ में आधिकारिक तौर पर प्रतिबंध हटा दिया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training- DoPT) द्वारा जारी इस निर्णय ने वर्ष 1966, 1970 और 1980 के आधिकारिक ज्ञापनों में RSS के संदर्भ जारी निर्देशों को अप्रभावी बना दिया। यह सर्कुलर केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिये है।राज्य सरकारों के पास अपने कर्मचारियों के लिये अपने स्वयं के आचरण नियम हैं। DoPT के निर्देश 9 जुलाई 2024 को DoPT ने वर्ष 1966, 1970 और 1980 के आधिकारिक ज्ञापनों (OM) में RSS के संदर्भ में जारी निर्देशों को अप्रभावी करने की घोषणा की। इसके तहत RSS को अब एक "राजनीतिक" संगठन नहीं माने जाने से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आचरण नियमों के नियम 5(1) के तहत शामिल दंड के बिना इसकी गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति मिलेगी। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हिंदी में और हिंदी से अनुवाद के लिए सरकार द्वारा भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना की जाएगी। 2. राजभाषा अधिनियम, 1963 के अनुसार, मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच हिंदी और अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है। 3. पहली बार, लोकसभा की कार्यवाही वास्तविक समय में 10 भाषाओं में उपलब्ध हो गई है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हिंदी में और हिंदी से अनुवाद के लिए सरकार द्वारा भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना की जाएगी। केंद्रीय बजट में विभिन्न भाषाओं का हिंदी में और हिंदी से अनुवाद करने के लिए एक प्लेटफार्म विकसित करने के लिए ‘भारतीय भाषा अनुभाग’ (भारतीय भाषा विभाग) की स्थापना के लिए 56 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राजभाषा अधिनियम, 1963 के अनुसार, मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच हिंदी और अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है। पहली बार, लोकसभा की कार्यवाही वास्तविक समय में 10 भाषाओं में उपलब्ध हो गई है। केंद्र शासित प्रदेशों में द्वीपों के समग्र विकास के लिए लगभग 88 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ‘फोरेंसिक क्षमता के आधुनिकीकरण’ और ‘राष्ट्रीय फोरेंसिक अवसंरचना संवर्धन’ के लिए क्रमशः 700 करोड़ और 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम के लिए आवंटन 2024-25 में 264 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 520 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सीमा अवसंरचना रखरखाव और पूंजीगत व्यय में ₹211 करोड़ की वृद्धि देखी गई है। जीवंत गांव कार्यक्रम (वीवीपी) के लिए ₹1,050 करोड़ आवंटित किए गए हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत सरकार द्वारा आईआरसीटीसी को 'अनुसूची बी' से 'अनुसूची ए' श्रेणी के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में अपग्रेड किया गया है। 2. रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को 'अनुसूची बी' से 'अनुसूची ए' श्रेणी के सीपीएसइ में अपग्रेड करने की घोषणा की। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार द्वारा आईआरसीटीसी को 'अनुसूची बी' से 'अनुसूची ए' श्रेणी के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में अपग्रेड किया गया है। रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को 'अनुसूची बी' से 'अनुसूची ए' श्रेणी के सीपीएसइ में अपग्रेड करने की घोषणा की। आईआरसीटीसी ने वित्तीय वर्ष 2022 और वित्तीय वर्ष 2024 के बीच कुल आय में 50.63 प्रतिशत का सीएजीआआर प्रदर्शित किया है। इसने 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए क्रमशः 280 करोड़ रुपये, 440 रुपये और 520 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अपने निगमन के 25वें वर्ष में है। यह रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न सार्वजनिक उपक्रम है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम की स्थापना 1999 में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। संजय कुमार जैन इसके अध्यक्ष और एमडी हैं। यह भारतीय रेलवे के लिए टिकटिंग, खानपान और पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 26.07.2024 ALL EXAM QUIZ 27.07.2024