Wed. Jun 24th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 19.07.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय, ने राज्यों और उच्च न्यायालयों को ग्राम न्यायालयों की स्थापना तथा कार्यप्रणाली पर व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
2. यह निर्देश इन ग्रामीण अदालतों के धीमे कार्यान्वयन के संबंध में चिंताओं के बीच आया है।
3. ग्राम न्यायालय अधिनियम 2007 का उद्देश्य न्यायालयों में भीड़भाड़ कम करना तथा प्रशासन का विकेंद्रीकरण करना था।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. मुख्य विपक्षी दल ने पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के खिलाफ “अपमानजनक” टिप्पणी करने के लिये प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस प्रस्तुत किया।
2. जब कोई व्यक्ति या अधिकारी किसी सदस्य के विशेषाधिकार, अधिकार और उन्मुक्ति का उल्लंघन करता है, चाहे वह व्यक्तिगत रूप से हो या सदन की सामूहिक क्षमता में, तो उस अपराध को विशेषाधिकार का उल्लंघन कहा जाता है तथा सदन द्वारा दंडनीय होता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वन सलाहकार समिति एक वैधानिक निकाय है जिसका गठन वन (संरक्षण) अधिनियम,1970 द्वारा किया गया था।
2. वन सलाहकार समिति पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के अंतर्गत आता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल लॉन्च किया।
2. इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और पूरे भारत में कौशल विकास के अवसरों तक आसान पहुँच को सुगम बनाना है।
3. SIDH भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का अभिन्न अंग है, जो कौशल विकास के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाने के उद्देश्य से भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. डॉ. जितेन्द्र सिंह ने फरीदाबाद के THSTI में CEPI के अंतर्गत एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान-संबंधी "प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा" का उद्घाटन किया।
2. CEPI ने BRIC-THSTI को इसकी BSL3 रोगज़नक़ प्रबंधन क्षमताओं के लिए चुना, जिससे यह एशिया का पहला और विश्व स्तर पर 7वाँ बन गया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!