0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 17.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत में मैरीटाइम इंडिया विज़न (MIV) 2030 और मैरीटाइम अमृत काल विज़न 2047 के तहत लाइटहाउस पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना की घोषणा की। 2. लाइटहाउस/दीपस्तंभ एक प्रकार का टावर, इमारत या अन्य प्रकार की संरचना है जिसे लैंप और लेंस की प्रणाली से प्रकाश उत्सर्जित करने के लिये डिज़ाइन किया गया है । उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने केरल के विझिनजाम में दीप स्तंभ और दीपपोत महानिदेशालय द्वारा आयोजित हितधारकों की बैठक के दौरान भारत में मैरीटाइम इंडिया विज़न (MIV) 2030 और मैरीटाइम अमृत काल विज़न 2047 के तहत लाइटहाउस पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना की घोषणा की। लाइटहाउस लाइटहाउस/दीपस्तंभ एक प्रकार का टावर, इमारत या अन्य प्रकार की संरचना है जिसे लैंप और लेंस की प्रणाली से प्रकाश उत्सर्जित करने के लिये डिज़ाइन किया गया है तथा इनका उपयोग नाविकों एवं स्थानीय मछुआरों हेतु नौचालन सहायता के रूप में किया जाता है। लाइटहाउस खतरनाक समुद्री तटों, परिसंकटमय रेतिले क्षेत्र, चट्टानों आदि को चिह्नित करने के साथ-साथ बंदरगाहों में सुरक्षित प्रवेश भी उपलब्ध कराते हैं। वर्तमान में भारत के जलीय क्षेत्र के समुद्री तट और द्वीपों पर अब तक 194 दीपस्तंभों की स्थापना और रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत में हाल ही में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार – 2024 के लिए नामांकन 15 जुलाई से शुरू हो गया है। 2. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग दुग्ध हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करता रहा है। 3. पशुधन और डेयरी क्षेत्र में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है।विभाग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) राज्यों के लिये एक विशेष पुरस्कार शामिल किया । उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत में हाल ही में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार – 2024 के लिए नामांकन 15 जुलाई से शुरू हो गया है। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग दुग्ध हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करता रहा है। पशुधन और डेयरी क्षेत्र में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है।विभाग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) राज्यों के लिये एक विशेष पुरस्कार शामिल किया है ताकि पूर्वोत्तर क्षेत्र (NER) में डेयरी विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित और बढ़ावा दिया जा सके। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार हर साल दूध उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों, डेयरी किसान उत्पादक संगठनों और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है। यह राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) के तहत मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। वर्ष 2021 से, पशुपालन और डेयरी विभाग हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान कर रहा है। इसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों/एमपीसी/एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों (एआईटी) को प्रोत्साहित करना है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. ओडिशा सरकार ने पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर के प्रतिष्ठित रत्न भंडार को 46 वर्षों के बाद खोला है। 2. रत्न भंडार, खज़ाने का बहुमूल्य संग्रह है, जो जगमोहन (मंदिर का सभा कक्ष) के उत्तर की ओर स्थित है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: ओडिशा सरकार ने पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर के प्रतिष्ठित रत्न भंडार को 46 वर्षों के बाद खोला है। जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार रत्न भंडार, खज़ाने का बहुमूल्य संग्रह है, जो जगमोहन (मंदिर का सभा कक्ष) के उत्तर की ओर स्थित है। इस मंदिर के रत्न भंडार में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा देवी सुभद्रा के बहुमूल्य आभूषण संगृहीत हैं जो वर्षों से अनुयायियों एवं पूर्व राजाओं द्वारा उपहार में दिये गए हैं। पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1952 के अनुसार बनाए गए रिकॉर्ड ऑफ राइट्स में भगवान जगन्नाथ से संबंधित बहुमूल्य आभूषणों तथा विविध शृंगारों की सूची शामिल है। इसमें दो कक्ष मौजूद हैं: भीतरी भंडार (आंतरिक कक्ष) व बाह्य भंडार (बाहरी कक्ष), जो पिछले 46 वर्षों से बंद है। वर्ष 1978 में अंतिम बार बनाई गई सूची के अनुसार यहाँ के रत्न भंडार में कुल 128.38 किलोग्राम सोना और 221.53 किलोग्राम चाँदी है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. जून 2024 में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने देश में निम्न कार्बन ऊर्जा क्षेत्र को विकसित करने के लिए भारत सरकार को 2.5 बिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है । 2. यह विश्व बैंक द्वारा भारत को दिया गया दूसरा ऐसा ऋण है। 3. पिछले साल 2023 में विश्व बैंक ने निम्न कार्बन ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए भारत को 1.5 बिलियन डॉलर की ऋण मंजूरी की थी। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: जून 2024 में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने देश में निम्न कार्बन ऊर्जा क्षेत्र को विकसित करने के लिए भारत सरकार को 1.5 बिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है । यह विश्व बैंक द्वारा भारत को दिया गया दूसरा ऐसा ऋण है। पिछले साल 2023 में विश्व बैंक ने निम्न कार्बन ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए भारत को 1.5 बिलियन डॉलर की ऋण मंजूरी की थी। निम्न कार्बन ऊर्जा क्षेत्र निम्न कार्बन ऊर्जा क्षेत्र उस ऊर्जा स्रोत को संदर्भित करता है जिसे जलाने पर जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम तेल और गैस) जलाने की तुलना में कम कार्बन निकलता है। हाइड्रोजन और अमोनिया को शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला ईंधन माना जाता है और कम कार्बन वाले ईंधनों में जैव ईंधन शामिल किया जाता है। जैव ईंधन ,बायोमास जैसे पौधों (लकड़ी, पुआल, गुड़, कृषि अपशिष्ट आदि), शैवाल से बनाया जाता है। भारत सरकार ने 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन शुरू किया है। हरित हाइड्रोजन का तात्पर्य इलेक्ट्रोलिसिस के माध्यम से पानी को तोड़कर हाइड्रोजन के उत्पादन से है। इलेक्ट्रोलिसिस के लिए आवश्यक बिजली का उत्पादन ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों जैसे सूर्य, जल विद्युत, हवा आदि का उपयोग करके किया जाता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (के पी शर्मा ओली) को 15 जुलाई 2024 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा चौथी बार नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। 2. खड्ग प्रसाद शर्मा ओली पहली बार अक्टूबर 2014 में प्रधान मंत्री बने और अगस्त 2016 तक सत्ता में रहे)। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है Explanation: खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (के पी शर्मा ओली) को 15 जुलाई 2024 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा चौथी बार नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली पिछली गठबंधन सरकार के संसद में विश्वास मत हासिल करने में असफलता के बाद, केपी शर्मा ओली एक नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। नेपाल संविधान के प्रावधानों के अनुसार, नई सरकार को शपथ ग्रहण के 30 दिनों के भीतर नेपाली संसद के निचले सदन से विश्वास मत हासिल करना होता है। चौथी बार प्रधानमंत्री बने के पी शर्मा ओली यह चौथी बार है जब के पी शर्मा ओली नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं। वह पहली बार अक्टूबर 2015 में प्रधान मंत्री बने और अगस्त 2016 तक सत्ता में रहे)। प्रधानमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल फरवरी 2018 से मई 2021 तक था, और उनका तीसरा कार्यकाल मई 2021 से जुलाई 2021 तक था। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 17.07.2024 ALL EXAM QUIZ 18.07.2024