0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 12.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भारत के देशज रूप से विकसित लाइट टैंक ज़ोरावर के आदिप्रारूप का अनावरण किया जिसका अभी व्यापक परीक्षण किया जाएगा। 2. ज़ोरावर लाइट टैंक एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित किया हुआ हल्का टैंक है। 3. इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और प्रमुख इंटीग्रेटर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भारत के देशज रूप से विकसित लाइट टैंक ज़ोरावर के आदिप्रारूप (Prototype) का अनावरण किया जिसका अभी व्यापक परीक्षण किया जाएगा। इसे DRDO और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया था, जिसमें विभिन्न सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों का भी योगदान था। पूर्वी लद्दाख में वर्ष 2020 में चीन के साथ हुए गतिरोध के दौरान एक लाइट टैंक (अधिकतम 25 टन वज़न) की आवश्यकता पड़ी, जिसने हल्के, सरलता से तैनात किये जा सकने वाले टैंकों की आवश्यकता को रेखांकित किया। ज़ोरावर लाइट टैंक ज़ोरावर लाइट टैंक एक स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित किया हुआ हल्का टैंक है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और प्रमुख इंटीग्रेटर लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। इस टैंक का नाम 19वीं शताब्दी के सैन्य जनरल जोरावर सिंह कहलूरिया के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने जम्मू के राजा गुलाब सिंह के राज्य के अधीन कार्य किया था। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई मुद्दों पर चर्चा की। 2. इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को विशेष रूप से सामरिक भू-राजनीतिक तनाव के परिपेक्ष्य में मज़बूत करना था। 3. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल" से सम्मानित किया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: मॉस्को में 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को विशेष रूप से सामरिक भू-राजनीतिक तनाव के परिपेक्ष्य में मज़बूत करना था। एक अन्य घटनाक्रम में, रूस ने एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद विश्व बैंक ने उसे उच्च मध्यम आय वाले देश से उच्च आय वाले देश में अपग्रेड कर दिया है। 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की मुख्य विशेषताएँ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल" से सम्मानित किया। सेंट एंड्रयू द एपोस्टल ऑर्डर की स्थापना ज़ार पीटर द ग्रेट ने वर्ष 1698 में की थी और इसे वर्ष 1998 में पुनः स्थापित किया गया था, जिसमें दो सिर वाला ईगल प्रतीक एवं हल्के नीले रंग का रेशमी मौइर रिबन शामिल है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्र सरकार 2023 में प्रस्तुत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की भाषाविज्ञान विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर शास्त्रीय भाषा की स्थिति के मानदंडों में बदलाव करने पर विचार कर रही है। 2. वर्ष 2002 में भारत सरकार ने “शास्त्रीय भाषाएँ” नामक भाषाओं की एक नई श्रेणी बनाने का निर्णय लिया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्र सरकार 2023 में प्रस्तुत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की भाषाविज्ञान विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर शास्त्रीय भाषा की स्थिति के मानदंडों में बदलाव करने पर विचार कर रही है। शास्त्रीय भाषाएँ वर्ष 2004 में भारत सरकार ने “शास्त्रीय भाषाएँ” नामक भाषाओं की एक नई श्रेणी बनाने का निर्णय लिया। वर्ष 2006 में इसने शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिये मानदंड निर्धारित किये। अब तक 6 भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया जा चुका है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राजस्थान 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के लिए कार्य योजना अपनाने वाला पहला राज्य बनेगा। 2. राजस्थान की सड़क सुरक्षा कार्य योजना का लक्ष्य 2030 तक राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 20% की कमी लाना है। 3. कार्य योजना परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा सेल द्वारा तैयार की जा रही है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: राजस्थान 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के लिए कार्य योजना अपनाने वाला पहला राज्य बनेगा। राजस्थान की सड़क सुरक्षा कार्य योजना का लक्ष्य 2030 तक राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 50% की कमी लाना है। कार्य योजना परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा सेल द्वारा तैयार की जा रही है। यह नीति जनता में सड़क सुरक्षा प्रावधानों के बारे में जागरूकता पैदा करेगी तथा सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में व्यवहारिक परिवर्तन लाएगी। इस कार्य योजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहला चरण 2025 से 2027 तक, दूसरा चरण 2027 से 2030 तक और तीसरा चरण 2030 से 2033 तक होगा। कार्ययोजना में गति सीमा, सुरक्षित दूरी, यातायात संकेत, सड़क अवरोधों का उपयोग, पैदल यात्री सुरक्षा, सीटबेल्ट, हेलमेट का उपयोग और वाहन बीमा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. बृहस्पति जैसे एलियन ग्रह पर सड़े हुए अंडे की तरह गंध करने वाला रसायन पाया गया। 2. 2003 में खोजा गया एचडी 189733बी नामक ग्रह पहले से ही काफी चरम स्थान के रूप में जाना जाता था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: बृहस्पति जैसे एलियन ग्रह पर सड़े हुए अंडे की तरह गंध करने वाला रसायन पाया गया। 2005 में खोजा गया एचडी 189733बी नामक ग्रह पहले से ही काफी चरम स्थान के रूप में जाना जाता था। यह एक अत्यंत गर्म गैसीय विशालकाय ग्रह है, जो बृहस्पति से थोड़ा बड़ा है, इसका रंग कोबाल्ट नीला है तथा इसमें भयंकर वायुमंडलीय हवाएं चलती हैं। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा एकत्रित आंकड़ों का विश्लेषण करने पर वैज्ञानिकों ने पाया कि इस बाह्यग्रह में हाइड्रोजन सल्फाइड है, जो सड़ते हुए कार्बनिक पदार्थों से उत्सर्जित होने वाली एक रंगहीन गैस है, जिसकी गंध सड़े हुए अंडे जैसी होती है। 8 जुलाई को नेचर में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं को इस अनोखे ग्रह के वातावरण में हाइड्रोजन सल्फाइड के अलावा कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, पानी और भारी धातुएं भी मिलीं। अध्ययन के अनुसार, यह एक्सोप्लैनेट पृथ्वी से लगभग 65 प्रकाश वर्ष दूर वुल्पेकुला तारामंडल में स्थित है। अत्यधिक तापमान और "ख़तरनाक मौसम" के लिए जाने जाने वाले इस एक्सोप्लैनेट को वैज्ञानिकों ने "गर्म बृहस्पति" कहा है क्योंकि इसका तापमान 1,700 डिग्री फ़ारेनहाइट तक झुलसा देने वाला है। यह खराब मौसम के लिए कुख्यात है, जिसमें 5,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली कांच जैसी बारिश भी शामिल है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 12.07.2024 ALL EXAM QUIZ 13.07.2024