0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 10.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने वर्ष 2024 में लगभग एक लाख पेटेंट जारी किये हैं, जो पेटेंट अनुमोदन में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। 2. पेटेंट एक आविष्कार का विधिक अधिकार है जो किसी व्यक्ति या संस्था को दूसरों के हस्तक्षेप के बिना दिया जाता है जो इसे दोहराने, उपयोग करने या बेचने की इच्छा रखते हैं। 3. पेटेंट संरक्षण एक क्षेत्रीय अधिकार है और इसलिये यह केवल भारतीय क्षेत्र के अंर्तगत ही प्रभावी है। वैश्विक पेटेंट की कोई अवधारणा नहीं है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने वर्ष 2024 में लगभग एक लाख पेटेंट जारी किये हैं, जो पेटेंट अनुमोदन में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। पेटेंट पेटेंट एक आविष्कार का विधिक अधिकार है जो किसी व्यक्ति या संस्था को दूसरों के हस्तक्षेप के बिना दिया जाता है जो इसे दोहराने, उपयोग करने या बेचने की इच्छा रखते हैं। पेटेंट संरक्षण एक क्षेत्रीय अधिकार है और इसलिये यह केवल भारतीय क्षेत्र के अंर्तगत ही प्रभावी है। वैश्विक पेटेंट की कोई अवधारणा नहीं है। भारत में पेटेंट प्रणाली पेटेंट अधिनियम, 1970 द्वारा शासित होती है, जिसमें बदलते परिवेश के अनुरूप पेटेंट नियमों में नियमित रूप से संशोधन किया जाता है, सबसे संशोधन पेटेंट (संशोधन) नियम, 2024 है। पेटेंट योग्यता के मानदंड: कोई आविष्कार पेटेंट योग्य विषय वस्तु होता है यदि वह नवीन, स्पष्ट एवं औद्योगिक अनुप्रयोग हेतु सक्षम है। इसके अतिरिक्त, इस पर पेटेंट अधिनियम, 1970 की धारा 3 और 4 के प्रावधान लागू नहीं होने चाहिये। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिये उपग्रह-आधारित संचार सर्वव्यापी और परिपक्व हो गया है, हालाँकि इसका विकास उपयोगकर्त्ता-केंद्रित से हटकर किया गया । 2. संचार उपग्रह एक प्रकार का कृत्रिम उपग्रह है, जिसे स्रोत और गंतव्य के बीच संचार संबंधी आँकड़ें भेजने और प्राप्त करने के लिये पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाता है। 3. वर्तमान में कई कक्षाओं में तीन हज़ार से ज़्यादा संचार उपग्रहों के साथ संपूर्ण विश्व में लाखों लोग रेडियो, टेलीविज़न और सैन्य अनुप्रयोगों का इस्तेमाल करने के लिये उपग्रह संचार पर निर्भर हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिये उपग्रह-आधारित संचार सर्वव्यापी और परिपक्व हो गया है, हालाँकि इसका विकास उपयोगकर्त्ता-केंद्रित से हटकर किया गया है, जिससे भारत में उपयोगकर्त्ताओं के लिये इसकी व्यवहार्यता पर सवाल उठ रहे हैं। उपग्रह-आधारित संचार संचार उपग्रह एक प्रकार का कृत्रिम उपग्रह है, जिसे स्रोत और गंतव्य के बीच संचार संबंधी आँकड़ें भेजने और प्राप्त करने के लिये पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाता है। वर्तमान में कई कक्षाओं में तीन हज़ार से ज़्यादा संचार उपग्रहों के साथ संपूर्ण विश्व में लाखों लोग रेडियो, टेलीविज़न और सैन्य अनुप्रयोगों का इस्तेमाल करने के लिये उपग्रह संचार पर निर्भर हैं। उपग्रह संचार ने विश्व भर में उन स्थानों और डेटा संचार सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित की है जहाँ स्थलीय सेलुलर और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या नेटवर्क कवरेज़ की सुविधा खराब है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई। 2. कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शिखर बैठक की मेजबानी की।यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है Explanation: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शिखर बैठक की मेजबानी की।यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया। भारतीय प्रधान मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुए और भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ, उज़्बेक राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन और किर्गिज़ राष्ट्रपति सदिर झापारोव, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, अज़रबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 16 विश्व नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में भारत का कुल वार्षिक रक्षा उत्पादन 2,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 2. यह किसी भी वित्तीय वर्ष में भारत का रक्षा उपकरणों और उत्पादों का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। 3. 2022-23 में देश में कुल रक्षा उत्पादन 1,08,684 करोड़ रुपये था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में भारत का कुल वार्षिक रक्षा उत्पादन 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह किसी भी वित्तीय वर्ष में भारत का रक्षा उपकरणों और उत्पादों का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय द्वारा 5 जुलाई 2024 को जारी किया गया। 2022-23 में देश में कुल रक्षा उत्पादन 1,08,684 करोड़ रुपये था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में उत्पादन के कुल मूल्य में सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम का योगदान लगभग 79.2% था, और निजी क्षेत्र का योगदान 20.8% था। निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों ने अपने उत्पादन में लगातार वृद्धि दर्ज की। 2023-24 में रक्षा उत्पादन 1,08,684 करोड़ रुपये की तुलना में 1,26,887 करोड़ रुपये था, जो 16.7 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज करता है। मूल्य के आधार पर देश में रक्षा उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले पांच वर्षों में 60% से अधिक की वृद्धि हुई है। 2019 -20 में कुल रक्षा उत्पादन 79071 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में बढ़कर 1,26,887 करोड़ रुपये हो गया है. 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2. राज्य की राजधानी रांची में स्थित राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने उन्हें झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य की राजधानी रांची में स्थित राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने उन्हें झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह तीसरी बार है जब हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने पहली बार 2013 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और वे 2014 तक इस पद पर रहे। दूसरी बार वे 2019 से 31 जनवरी 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे । उन्होने 31 जनवरी 2024 को अपने पद से इस्तीफे दे दिया था। जेएमएम पार्टी के मौजूदा मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद 4 जुलाई 2024 को शिबू सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को अपना नया नेता चुना और फिर राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाला मामले में 28 जून 2024 को हेमंत सोरेन को जमानत दे दी थी जिसके बाद उन्हे फिर से मुख्यमंत्री चुना गया । हेमंत सोरेन राज्य के सत्तारूढ़ महागठबंधन गठबंधन के प्रमुख हैं। इस गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी दल शामिल हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में, महागठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 47 सीटें जीतीं थीं । Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 10.07.2024 ALL EXAM QUIZ 11.07.2024