- यूनेस्को द्वारा 11 देशों में 11 नए बायोस्फीयर रिजर्व नामित किए गए हैं।
- ये नए बायोस्फीयर रिजर्व कुल 37,400 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हैं।
- बायोस्फीयर रिजर्व के विश्व नेटवर्क में अब 136 देशों में 759 साइटें शामिल हैं।
- इन नए बायोस्फीयर रिजर्व को अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद के 36वें सत्र के दौरान नामित किया गया है।
- पहली बार, बेल्जियम और गाम्बिया में यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व नामित किए गए हैं।
- अन्य नए बायोस्फीयर रिजर्व कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य, इटली, मंगोलिया, नीदरलैंड्स साम्राज्य, फिलीपींस, कोरिया गणराज्य, स्लोवेनिया और स्पेन में स्थित हैं।
नए बायोस्फीयर रिजर्व की सूची:
| बायोस्फीयर रिजर्व का नाम | देश |
| दारीन नॉर्टे चोकोआनो बायोस्फीयर रिजर्व | कोलंबिया |
| केम्पेन-ब्रोक ट्रांसबाउंड्री बायोस्फीयर रिजर्व | बेल्जियम और नीदरलैंड्स |
| माद्रे दे लास आगुआस बायोस्फीयर रिजर्व | डोमिनिकन गणराज्य |
| न्यूमी बायोस्फीयर रिजर्व | गाम्बिया |
| कोली यूगानी बायोस्फीयर रिजर्व | इटली |
| जूलियन आल्प्स ट्रांसबाउंड्री बायोस्फीयर रिजर्व | इटली और स्लोवेनिया |
| खार उस लेक बायोस्फीयर रिजर्व | मंगोलिया |
| यपायाओस बायोस्फीयर रिजर्व | फिलीपींस |
| चांगनयोंग बायोस्फीयर रिजर्व | दक्षिण कोरिया |
| वल द‘अरण बायोस्फीयर रिजर्व | स्पेन |
| इराटी बायोस्फीयर रिजर्व | स्पेन |
