- स्पेन की पुरुष फुटबॉल टीम जिसे ला रोजा के नाम से भी प्रसिद्ध है, ने 14 जुलाई 2024 को बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अपनी चौथी यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप या यूरो कप जीता।
- यूरो कप के 17वें संस्करण की मेजबानी 15 जून से 14 जुलाई 2024 तक जर्मनी द्वारा की गई थी। 17वें यूरो कप में यूरोप की 24 टीमों ने भाग लिया था।
- 2024 संस्करण से पहले स्पेन ने 1964, 2008 और 2012 में यूरो कप जीता है।
यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप/यूरो कप
- यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप जिसे यूरो कप के नाम से जाना जाता है, इसका आयोजन यूरोपीय फुटबॉल शासी निकाय यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) द्वारा किया जाता है।
- चैंपियनशिप की शुरुआत यूरोपीय राष्ट्र कप के रूप में हुई और बाद में 1968 में इसका नाम बदलकर यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप या यूरो कप कर दिया गया।
- यह हर चौथे साल आयोजित किया जाता है लेकिन कोविड के कारण 2020 संस्करण 2021 में आयोजित किया गया था, जिसकी मेजबानी रिकॉर्ड 11 यूरोपीय देशों ने की थी।
- फ्रांस ने 1960 में कप के पहले संस्करण की मेजबानी की और सोवियत संघ विजेता बनकर उभरा।
- इस परतियोगिता में स्पेन सबसे सफल टीम है जिसने इसे चार बार जीता है और उसके बाद तीन बार की विजेता जर्मनी दूसरे स्थान पर है।
- अब तक दस अलग-अलग देशों ने यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती है, फ्रांस और इटली दो अन्य देशों ने इसे एक से अधिक बार जीता है।
यूरो कप के विजेता
| क्रम संख्या | वर्ष | अतिथि देश | चैंपियन | उप विजेता |
| 1 | 1960 | फ्रांस | सोवियत संघ | यूगोस्लाविया |
| 2 | 1964 | स्पेन | स्पेन | सोवियत संघ |
| 3 | 1968 | इटली | इटली | यूगोस्लाविया |
| 4 | 1972 | बेल्जियम | पश्चिम जर्मनी | सोवियत संघ |
| 5 | 1976 | यूगोस्लाविया | चेककोस्लाविया | पश्चिम जर्मनी |
| 6 | 1980 | इटली | पश्चिम जर्मनी | बेल्जियम |
| 7 | 1984 | फ्रांस | फ्रांस | स्पेन |
| 8 | 1988 | पश्चिम जर्मनी | नीदरलैंड | सोवियत संघ |
| 9 | 1992 | स्वीडन | डेनमार्क | जर्मनी |
| 10 | 1996 | इंगलैंड | जर्मनी | चेक रिपब्लिक |
| 11 | 2000 | बेल्जियम और नीदरलैंड | फ्रांस | इटली |
| 12 | 2004 | पुर्तगाल | यूनान | पुर्तगाल |
| 13 | 2008 | ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड | स्पेन | जर्मनी |
| 14 | 2012 | पोलैंड और यूक्रेन | स्पेन | इटली |
| 15 | 2016 | फ्रांस | पुर्तगाल | फ्रांस |
| 16 | 2021 | यूरोप के 11 देश | इटली | इंगलैंड |
| 17 | 2024 | जर्मनी | स्पेन | इंगलैंड |
| 18 | 2028 | इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड गणराज्य | – | – |
| 19 | 2032 | इटली और तुर्की | – |
