Fri. Apr 10th, 2026
  • नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा “लोक संवर्धन पर्व” का उद्घाटन किया गया।
  • अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय अपनी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत लोक संवर्धन पर्व का आयोजन कर रहा है।
  • यह कार्यक्रम साझेदार संगठनों के सहयोग से की जा रही गतिविधियों को भी प्रदर्शित करेगा और विभिन्न योजनाओं के तहत सफलता की कहानियों को उजागर करेगा।
  • यह दिल्ली हाट में आयोजित होने वाला दस दिवसीय उत्सव है।
  • इस अवसर पर श्री किरेन रिजिजू ने वर्ष 2024-24 के लिए 2.5 लाख से अधिक लाभार्थियों को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) द्वारा 1 हजार करोड़ से अधिक की ऋण सुविधा प्रदान करने की योजना भी जारी की।
  • उद्घाटन समारोह के दौरान एनएमडीएफसी की विभिन्न योजनाओं के इंडियन बैंक,यूनियन बैंक आफ इंडिया और पंजाब ग्रामीण बैंक द्वारा कार्यान्वयन के लिए एमएमडीएफसी और इन बैंकों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए।
  • लोक संवर्धन पर्व, विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित 162 शिल्पकारों द्वारा 70 से अधिक उत्कृष्ट हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन और इसका उत्सव मना रहा है।
  • इन भागीदारो में मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं द्वारा निफ्ट,एनआईडी और अन्य परियोजनाओं क्रियान्वयन एजेंसियो(पीआईए) द्वारा प्रोत्साहित शिल्पकार भी सम्मिलित हैं।

Login

error: Content is protected !!