Thu. Mar 26th, 2026

भारतीय टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस और विजय अमृतराज को खेल के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं । भारत दुनिया का 28वां देश बन गया है  जिसके टेनिस खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।लिएंडर पेस और विजय अमृतराज के साथ ब्रिटिश खेल पत्रकार रिचर्ड इवांस को भी इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किए गए टेनिस दिग्गजों की कुल संख्या 28 देशों से 267 हो गई है।इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में लिएंडर पेस  को खिलाड़ी श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि अमृतराज और इवांस को योगदानकर्ता श्रेणी के हिस्से के रूप में मान्यता दी गई है । इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम (ITHF) टेनिस के खेल को समर्पित एक प्रतिष्ठित संस्थान और संग्रहालय है। यह न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है। यह टेनिस के लिये आधिकारिक हॉल ऑफ फेम के रूप में कार्य करता है और टेनिस के खेल में उत्कृष्ट व्यक्तियों एवं संगठनों के इतिहास, उपलब्धियों तथा योगदान का जश्न मनाता है।

लिएंडर पेस

  • लिएंडर पेस को पुरुष टेनिस इतिहास में शीर्ष युगल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और उन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिसमें मिश्रित युगल में दस और पुरुष युगल में आठ खिताब शामिल हैं।
  • वह टेनिस इतिहास में पुरुष और मिश्रित युगल में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले केवल तीन पुरुष खिलाड़ी में से एक हैं।
  • स्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन टेनिस के चार ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता  हैं।
  • लिएंडर पेस ने एटीपी टूर पर 54 युगल खिताब जीते हैं और 37 सप्ताह तक नंबर एक रैंक वाले युगल खिलाड़ी बने रहे हैं।
  • लिएंडर पेस दुनिया के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने रिकॉर्ड सात ओलंपिक खेलों में भाग लिया है।
  • लिएंडर पेस ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले और आज तक के एकमात्र भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं । उन्होंने 1996 अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था ।

विजय अमृतराज

  • विजय अमृतराज को योगदानकर्ता श्रेणी में शामिल किया गया, जो उन व्यक्तियों और समूहों को सम्मानित करता है जिन्होंने टेनिस के खेल पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
  • उन्होंने भारत में टेनिस को लोकप्रियबनाने में अहम भूमिका अदा की है  और 1974 में और फिर 1987 में दो डेविस कप फाइनल में देश का नेतृत्व भी किया है।
  • सेवानिवृत्ति के बाद, वह एक लोकप्रिय टेनिस कमेंटेटर बने तथा  चेन्नई ओपन टेनिस प्रतियोगिता के साथ वे  एक प्रशासक के तौर पर जुड़े रहे।
  • अमृतराज 2001 में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत के रूप में नियुक्त पहले भारतीय भी थे।
  • 2006 में, उन्होंने भारत में महिलाओं और बच्चों को शिक्षा और बुनियादी ज़रूरतें प्रदान करने के लिए विजय अमृतराज फाउंडेशन की शुरुआत की।

Login

error: Content is protected !!